कन्या राशिफल 31 मार्च: आर्थिक लाभ की दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा

आर्थिक लाभ की दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। साझेदारी के मामले में लाभ होगा। किसी ऐसे कार्य से आय होगी, जिसके लिए ज्यादा आश्वस्त नहीं है। बाहर के शहरों से आय बढ़ेगी, उसी अनुपात में खर्चा भी बढ़ेगा। माता के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, उन्हें उपहार मिल सकता है। संतान से बहुत नजदीकी रहेगी। अपने मन की बातें वे आपसे कर सकते हैं। घर-परिवार में उत्सव का माहौल हो सकता है। किसी विशेष समाचार की प्रतीक्षा करनी होगी। साथी से विशेष स्नेह मिलेगा। वे मन ही मन अत्यधिक प्रसन्न हैं, उनसे उपहार भी मिल सकता है।

Navratri 2020 : मां कालरात्रि को समर्पित हैं नवरात्रि का सातवां दिन, इन विशेष मंत्रों से करें पूजा
Navratri 2020 : काल से रक्षा करने वाली है मां कालरात्रि, पूजन के बाद करें आरती