सिंह राशिफल 14 फरवरी: वाहन खर्चा मांग रहा है

आज यात्रा के अनुकूल दिन नहीं है। वाहन खर्चा मांग रहा है और उसे अधिक दिन तक टालना ठीक नहीं है। नौकरी में आपके लिए अच्छा दिन जाने वाला है। बॉस प्रसन्न रहेंगे और आपको कुछ नया उत्तरदायित्व दिया जा सकता है। चलते हुए काम को बीच में ही छोड़ देना बुद्धिमानी नहीं है और अगर ऐसा किया आलोचना झेलनी पड़ेगी। किसी अनावश्यक विवाद से बाहर आने की चेष्टा करें। कोर्ट-कचहरी से बाहर मामला निपट जाए तो ज्यादा अच्छा है। बिना कारण शत्रुता भी अच्छी बात नहीं है। पिता का कामकाज ठीक रहेगा, उनसे कुछ खर्चा लेना चाहें तो थोड़ा सा मुश्किल जरूर है परन्तु काम हो सकता है। बाहरी शहरों से व्यवसाय में प्रगति होगी। बाहर के सम्पर्क भी आपको लाभ दे सकते हैं। अनावश्यक खर्चा बहुत होगा और उसे कम करने का आपके पास कोई साधन नजर नहीं आता है।