सिंह राशिफल 11 मार्च: आज प्रात: से ही स्वभाव में गर्मी रहेगी

आज प्रात: से ही स्वभाव में गर्मी रहेगी। अज्ञात कारणों से आप मन ही मन क्रोधित और असंतुष्ट रहेंगे। हर काम में देरी हो रही है और आप टिक कर काम नहीं कर पा रहे हैं। यदि आपने कोशिश की तो एक-दो व्यक्तियों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। संतान पर आधारित किसी योजना को आप आगे बढ़ा सकते हैं, थोड़ा धन भी खर्च करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आलोचनाओं के बाद भी आप अपना काम यथावत करते रहेंगे। खान-पान में बहुत अधिक सावधानी बरतें, इन दिनों गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कुछ ज्यादा ही है। भौतिक सुख-साधनों में कोई न कोई समस्या इन दिनों बनी रहेगी। लोगों से काम लेना थोड़ा मुश्किल हो जायेगा। माता के स्वास्थ्य की विशेष चिंता रहेगी।

आपकी बंद किस्मत का ताला खोल सकती हैं कुर्सी, जानें कैसे
पूजा के बाद जरूर करें यह एक काम, आपको मिलेगा पूर्ण फल
वास्तु के ये आसान उपाय दिलाएंगे रात में चैन की नींद