साल में 2 बार जरूर करें ये काम, संकटों को पीछे छोड़ते हुए मिलेगी तरक्की

हर इंसान अपने जीवन में संकटों से छुटकारा पाते हुए तरक्की की ख्वाहिश रखता हैं और इसके लिए हर संभव प्रयास करता हैं। ऐसे में रहस्यमयी लाल किताब बहुत उपयोगी साबित होती है क्योंकि इसमें बताए गए उपाय आपकी किस्मत को चमकाने में मदद करते हैं। आज हम आपके लिए लाल किताब के कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिन्हें साल में 2 बार करने से संकटों से तो छुटकारा मिलता ही हैं साथ ही में तरक्की के दरवाजे भी खुलते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- वर्ष में 2 बार किसी अंधे को, अपंग को, संन्यासियों को या कन्याओं को भोजन अवश्य कराएं। इससे हर तरह का शनिदोष दूर हो जाएगा।

- वर्ष में कम से कम 2 बार हनुमानजी को चौला अवश्य चढ़ाएं। एक बार मंगलवार को और दूसरी बार शनिवार को। इससे हनुमानजी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

- वर्ष में कम से कम 2 बार कहीं पर भी नीम, पीपल, बरगद, शमी या आम के वृक्ष लगाएं। कहते हैं कि जो व्यक्ति एक पीपल, एक नीम, दस इमली, तीन कैथ, तीन बेल, तीन आंवला और पांच आम के वृक्ष लगाता है, वह कभी भी नरक के दर्शन नहीं करता हैं।

- अलग-अलग पानीदार नारियल लेकर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के ऊपर से 21 बार वार कर उसे अग्नि में जला दें। इसी तरह 21 बार वार कर बहते पानी में बहा दें। यह कार्य आप किसी भी गुरुवार को करें। इससे हर तरह की अला बला, नजर आदि समाप्त हो जाएगी।

- तांबे के लोटे में जल भरकर उसे सिरहाने रखकर सोएं और सुबह उठते ही उसे बाहर ढोल दें या कीकर के वृक्ष में डाल दें। ऐसा कम से कम 11 दिन करें। इससे तरह के शारीरिक और मानसिकक रोग दूर हो जाएंगे।

- काला और सफेद दोरंगी कंबल लें और 21 बार खुद पर से वार कर किसी गरीब को दान कर दें। यह कार्य आप एक बार भी कर सकते हैं। यह कार्य शनिवार को करें तो ज्यादा अच्छा है।

- बहते पानी में रेवड़ियां, बताशे, शहद या सिंदूर बहाएं। यह कार्य मंगलवार को करें तो ज्यादा अच्‍छा है। इससे हर तरह का मंगलदोष दूर हो जाएगा।

- कभी-कभी आंखों में काला सूरमा लगाएं। कम से कम 11 दिन तक लगातार लगाएं। यह भी मंगल का उपाय है।

- वर्ष में 2 बार नहीं तो कम से कम एक बार किसी तीर्थ स्थान पर घुमने जरूर जाएं। तीर्थ में जाने का लाल किताब में उल्लेख मिलता है। इससे देवी और देवताओं का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

- वर्ष में कम से कम 2 बार पशु और पक्षियों को भरपेट भोजन कराएं और उन्हें अच्छे से पानी पिलाएं। कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने परिवार के सभी सदस्यों से बराबर मात्रा में रुपए लेकर एक ही दिन में 100 गाय या कुत्तों को रोटी या हरा चारा खिलाता है उसके सभी संकट दूर हो जाते हैं।