लाल किताब में बताए गए हैं शुक्रवार के ये 5 उपाय, होगी धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति

आज शुक्रवार हैं जिसका संबंध शुक्र ग्रह से होता है। हमारे जीवन में ग्रहों की स्थिति का बहुत महत्व माना जाता हैं और शुक्र के द्वारा हमारे जीवन में स्त्री, वाहन और धन सुख प्रभावित होता हैं। इसका शुभ प्रभाव आपको ऐश्वर्या और धन की प्राप्ति करवाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लाल किताब में शुक्रवार को किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जिससे आपके जीवन में शुक्र के शुभ प्रभाव प्रारंभ होने लगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- दो मोती लेकर एक पानी में बहा दें और एक जिंदगीभर अपने पास रखें।

- रात को सोने से पहले अपने दांत फिटकरी से साफ करें या उसके पानी का कुल्ला करें।

- शुक्रवार को एक बंद ताला खरीदकर उसे अपने सिरहाने रखें और फिर शनिवार सुबह उस ताले को बिना खोले किसी मंदिर में रख आएं।

- इस दिन आप पानी में उचित मात्रा में दही और फिटकरी मिलाकर स्नान करें और शरीर पर सुगंधित इत्र लगाएं।

- लक्ष्मी की उपासना करें, शुक्रवार का व्रत रखें और खटाई न खाएं। खीर पीए और 5 कन्याओं को पिलाएं।