Ganesh Chaturthi 2018 : 'लालबाग चा राजा' 2017 गणेशोत्सव Day 2 आरती, वीडियो

गणेश चतुर्थी Ganesh Chaturthi 2018 का त्योहार हिन्दू धर्म में बहुत धूमधाम से मनाया जाता हैं। इस दिन श्री गणेश का धरती पर आगमन होता हैं और विनायक जी की स्थापना की जाती हैं। गणेश चतुर्थी से अनन्त चतुर्दशी तक पूरे दस दिन गणपति जी की सेवा की जाती हैं। सभी भक्तगण गणेश चतुर्थी के दिन अपने घरों में श्रीगणेश की मूर्ती की पूरे विधि विधान के साथ स्थापना करते हैं और पूजन करते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी Ganesh Chaturthi 2018 का यह शुभ पर्व 13 सितंबर, 2018 को आ रहा हैं। इस दिन सभी भक्त अपने घर में श्री गणेश की मूर्ती की स्थापना करते हैं और इस दिन से 10 दिन तक श्री गणेश धरती पर विराजते हैं। गणेशोत्सव का नाम आते ही सबके मुंह पर एक नाम तो आता ही हैं वो है लालबाग चा राजा का। यह दक्षिण मुंबई में स्थित सबसे प्रसिद्ध गणेश मंडल में से एक हैं। पूरे मुंबई में कई गणपति मंडल स्थित हैं, लेकिन लालबाग चा राजा की बात ही निराली हैं। तभी तो यहाँ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का भी जमावड़ा लगा रहता हैं। आज हम आपको लालबाग चा राजा के 2017 गणेशोत्सव के Day 2 की आरती लेकर आए हैं।