Ganesh Chaturthi 2018 : 'लालबाग चा राजा' 2017 गणेशोत्सव Day 1 आरती, वीडियो

श्री गणेश सभी देवताओ प्रथम पूज्य है। गणेश जी को विघ्नहर्ता, गणनायक आदि नामो से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है की श्री गणेश सभी दुखो को दूर करने वाले है। इस साल गणेश चतुर्थी Ganesh Chaturthi 2018 का यह शुभ पर्व 13 सितंबर, 2018 को आ रहा हैं। इस दिन सभी भक्त अपने घर में श्री गणेश की मूर्ती की स्थापना करते हैं और इस दिन से 10 दिन तक श्री गणेश धरती पर विराजते हैं। गणेशोत्सव का नाम आते ही सबके मुंह पर एक नाम तो आता ही हैं वो है लालबाग चा राजा का। यह दक्षिण मुंबई में स्थित सबसे प्रसिद्ध गणेश मंडल में से एक हैं। इसी प्रसिद्धि इतनी है कि हर साल यहाँ बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी दर्शन के लिए आते हैं। यह गणेश मंडल अपने 10 दिवसीय समारोह के दौरान लाखों लोगों को खासा आकर्षित करता है। इस प्रसिद्ध गणपति को ‘नवसाचा गणपति’(इच्छाओं की पूर्ति करने वाले) के रूप में भी जाना जाता है। हर वर्ष केवल दर्शन पाने के लिए यहां करीबन 5 किलोमीटर की लंबी कतार लगती है, लालबाग के गणेश मूर्ति का विसर्जन गिरगांव चौपाटी में दसवें दिन किया जाता है। आज हम आपके लिए 2017 के Day 1 की आरती लेकर आए हैं। तो आइये देखते हैं।