लड़की के पैरो से जाने कैसा है उसका स्वाभाव!

यदि आप अपने या किसी और व्यक्ति की आदतों तथा उसके स्वभाव के विषय में जानना चाहते हैं, तो उस व्यक्ति के पैरों की शेप देखकर उसके स्वभाव का पता किया जा सकता है। ज्योतिष के अंतर्गत शरीर के अंगों की बनावट, आकार और रंग से व्यक्तित्व के रहस्य मालूम किया जा सकता है, और इनसे भविष्य की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। किसी भी व्यक्ति के पैरों का शेप देखकर भी आसानी से बताया जा सकता है कि स्त्री या पुरुष व्यवहार, आचार-विचार और कार्यक्षेत्र में कैसा है। तो आइये जानते हैं, आप किस तरह पैरों से किसी के बारे में जान सकते हैं।

# जिन लोगों के पैरों की उंगलियां और पंजे का अगला हिस्सा गोलाकार होता है, वैसे लोग राजनयिक दृष्टिकोण वाले होते हैं जिनका पैर कोणीय होता है वैसे लोग सीधी बात कहने वाले होते हैं।

# अगर आपके पैर ज्यादा चौड़े हैं तो यह इस बात का सूचक है कि आपका नाम मेहनती लोगों की सूची में शुमार है। आप उन लोगों में से हैं जो एक मिनट भी खाली बैठना पसंद नहीं करते। इतना ही नहीं आपको वो लोग बिल्कुल पसंद नहीं आते जो सिर्फ बातें करने में विश्वास रखते हैं और काम करने से हिचकिचाते हैं।

# जिन लोगों के पैरों में अंगूठे से घटते क्रम में उंगलियां होती हैं, वे लोग दूसरों पर हावी होने का प्रयास करते हैं। ऐसे पैर का शेप व्यक्ति को अधिकार जताने वाला बनाता है। इस प्रकार के पैर वाले लोग यही चाहते हैं कि हर जगह उन्हें पूरा मान-सम्मान मिले और सभी उनकी बात का अक्षरश: पालन करें।

# जिन लोगों के पैर में अंगूठा और उसके पास की दो उंगलियां बराबर हों और शेष उंगलियां छोटी हों तो व्यक्ति कठिन परिश्रम करने वाला होता है। ऐसे लोग अपने श्रम के बल पर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। श्रम के बल पर ही इन्हें मान-सम्मान भी प्राप्त होता है।

# जिस व्यक्ति के पैर में तिल होता है वैसे लोग भ्रमणशील होते हैं। वे हमेशा पर्यटन के लिए जाते रहते हैं। # अगर आपकी तर्जनी अंगुली, आपके अंगूठे से बड़ी है तो इसका अर्थ है कि आपका दृष्टिकोण काफी हद तक क्लियर है। आप विस्तृत सोच रखते हैं और साथ ही किसी दूसरे के नेतृत्व में काम नहीं कर सकते।

# जिन लोगों के पैर में अंगूठा लंबा और शेष उंगलियां छोटी हों और उंगलियों की लंबाई बराबर हो तो व्यक्ति कूल माइंड होता है। इन्हें किसी भी काम को ठंडे दिमाग से करना पसंद होता है। ये लोग कभी भी एकदम आवेश में नहीं आते हैं।