आपका अंगूठा बताता है छिपे हुए राज, जानें कैसे पता करें इससे व्यक्ति का स्वभाव

आपने समुद्रशास्त्र के बारे में तो सुना ही होगा कि किस तरह व्यक्ति की शारीरिक संरचना से उनके स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता हैं। जी हाँ, ज्योतिष की इस विद्या की मदद से किसी भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको किसी भी व्यक्ति के अंगूठे से उसके व्यक्तित्व की पहचान के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इससे जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में।

* यदि किसी व्यक्ति की हथेली में अंगूठे के दूसरे पर्व पर तीन खड़ी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति की तर्क शक्ति अच्छी रहती है। जबकि यहां आड़ी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति कुतर्क करने वाला हो सकता है।

* यदि किसी के हाथ की अंगूठा अपनी हथेली के साथ कोण बना रहा हो तो ऐसे लोग दिल के बहुत बड़े होते हैं। हर किसी की सहायता के लिए तैयार रहना, दयावान स्वभाव दिखाना और उमड़कर प्यार बरसाना इनकी आदतों का हिस्सा होता है।

* हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की हथेली में सामान्य से छोटे अंगूठा होता है, वे लोग निर्बल हो सकते हैं। ऐसे लोगों की कार्य क्षमता काफी कम होती है और हर कार्य को बहुत धीरे-धीरे करते हैं।

* यदि अंगूठा का मध्यम भाग अधिक लंबा हो तो व्यक्ति की तर्क शक्ति काफी उन्नत होती है। तर्क शक्ति के कारण इन लोगों का दिमाग भी काफी तेज चलता है। अपनी बुद्धि के बल पर इन्हें समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।

* जिनका अंगूठा काफी मुड़ जाता है ऐसे लोग किसी भी परिस्थिति में खुद को ढालने वाले होते हैं। अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करके ऐसे लोग किसी भी परिस्थिति में अपना सही स्थान चुन लेते हैं।

* जो लोग अधिक कल्पनाशील होते हैं, सामान्यत: उनकी हथेली में अंगूठा लचीला होता है। लचीला अंगूठा आसानी से पीछे की ओर मुड़ जाता है। ऐसे लोग अधिक खर्चीले भी होते हैं। इन्हें हर काम को कलात्मक ढंग से करना पसंद होता है।

* एक सर्वश्रेष्ठ अंगूठा काफी लंबा होना चाहिए, इतना लंबा ताकि वह हमारे हाथ की पहली अंगुली के ऊपरी जोड़ तक पहुंच पाए। साथ ही ऐसा अंगूठा ना अधिक लचीला होना चाहिए और ना ही कठोर होना चाहिए। देखने में भी यह अंगूठा एकदम सही आकार का हो, तभी इसे सर्वश्रेष्ठ माना जाएगा। जिसके भी हाथ का अंगूठा ठीक ऐसा हो वह इंसान बेहद बुद्धिमान, तार्किक और हर तरह से ताकतवर होता है।