जन्म के वार से जानिए लड़कियों का स्वभाव

ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों और सितारों का गहरा प्रभाव पड़ता हैं और ये ही व्यक्ति के शुभ-अशुभ समय का निर्धारण करते हैं। व्यक्ति के ग्रह उसके जीवन से सम्बंधित कई पहलुओं पर निर्भर करते हैं जिसमें से एक होता है व्यक्ति का जन्मवार। जी हाँ, व्यक्ति का जन्मवार भी उसके ग्रहों के कारक को निर्धारित करते हैं। यहीं जन्मवार जातक के स्वभाव में भी कई बातें बताता है जिन्हें आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि जन्मवार के अनुसार जातकों के स्वभाव के बारे में।

* रविवार

रविवार को जन्म लेने वाले लोगो को भाग्य का साथ मिलता है। इनकी आयु भी अधिक रहती है और ये कम बोलना पसंद करते है। ये लोग कला और शिक्षा के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। साथ ही, इनकी रुची धर्म में भी रहती है। घर-परिवार के सदस्यों को खुश रखने का प्रयास करते हैं।

* सोमवार

सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति हंसमुख और मीठा बोलने वाले होते थे। सुख हो या दुःख हमेशा सामान्य रहते है। ग्यानी, कलाकार और बहादुर होते हैं। ये लोग कफ संबंधी रोगों से परेशान रहते हैं। बीमारियों के कारण कमजोरी बनी रहती हैं। इन्हें जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

* मंगलवार

जिन लोगों का जन्म मंगलवार को हुआ है, वे उग्र स्वभाव के होते हैं। इसी कारण इनका अपने आसपास रहने वाले कई लोगों से वाद-विवाद होता रहता हैं। इन्हें खून और त्वचा से सम्बंधित रोग हो सकते हैं। इनके जीवन में परेशानियां आती जाती रहती हैं।

* बुधवार

बुधवार को जन्म लेने वाले लोग धर्म- ध्यान लगाने वाले होते हैं। ये बुद्धिमान और मीठा बोलने वाले होते हैं। माता-पिता से विशेष प्रेम रखते हैं। इन्हें शरीर की अपेक्षा दिमाग से सम्बंधित कामों में अधिक लाभ होता है। इन्हें मुर्ख बनाना आसान काम नहीं है।

* गुरुवार

जिन लोगों का जन्म गुरुवार को हुआ है, वे बुद्धिमान और साहसी होते हैं। ये लोग किसी भी मुश्किल समय का सामना बड़ी ही समझदारी के साथ करते हैं। इन लोगों के मित्र अच्छी संगत वाले होते हैं। मित्रों की और से सदैव प्रसन्न रहते हैं। इन लोगों को भाग्य का साथ भी मिलता हैं।

* शुक्रवार

शुक्रवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति हंसमुख और बुद्धिमान होते हैं। अपनी बातचीत से दूसरों को प्रभावित करते हैं। सहनशीलता के कारण कठिन समय का सामना भी बहुत ही अच्छे ढंग से कर लेते हैं। कला के क्षेत्र में ये लोग ख़ास मुकाम हासिल करते हैं।

* शनिवार

जिन लोगों का जन्म शनिवार को हुआ हैं, वे कृषि, व्यापार या तकनिकी क्षेत्र में अधिक लाभ प्राप्त करते हैं। इन्हें छोटी आयु में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। इन लोगों को मित्रता में सावधान रहने की आवश्यकता होती हैं। माता-पिता, भाई-बहनों की ओर से सुख प्राप्त नहीं हो पाता हैं।