आइये जानतें है कौनसी राशि के लोग कितने गुस्सैल होतें है...

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशियों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। हमारे ग्रह दशा, नक्षत्र कैसे चल रहे हैं ये सब हमें अपने राशियों से ही पता चलता है। कहते हैं किसी की राशि के अनुसार उसके व्यक्तित्व का आसानी से पता लगा जा सकता है। इन राशियों में कई राज छिपे होते हैं। राशि की मदद से हम सामने वाले शख्स के क्रोधी प्रवृत्ति की जानकारी हासिल कर सकते हैं। तो आइए जानने की कोशिश करते हैं किन-किन राशिवाले लोगों की आक्रोशित होने की प्रवृत्ति कैसी होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की कौनसी राशि के लोग कितने गुस्सैल किस्म के होते है, तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

* मेष राशि :

मेष राशि वाले लोगों को गुस्सा सबसे जल्दी आता है। छोटी -छोटी बातों पर इनका पारा हाई हो जाता है, गुस्सा आने पर इस राशि के लोग किसी की नहीं सुनते और अपना ही नुक्सान कर बैठते हैं।

* वृषभ राशि :

जब इस राशि के लोगों को गुस्सा आए तो इनसे बात करने से कोई फायदा नहीं होता क्यों कि ये क्रोध में किसी की नहीं सुनते हैं।

* मिथुन राशि :

मिथुन राशि वाले काफी शांतिप्रिए लोग होते हैं इसलिए इन्हें जल्दी गुस्सा नहीं आता है और आता भी है तो जल्दी शांत भी हो जाता है लेकिन अगर सामने वाला अपनी गलती ना माने तो इनके गुस्से का पारा हाई भी हो सकता ही। इसलिए बेहतर यही है की इस राशि वाले लोगों को अगर गुस्सा आये तो सामने वाले को अपनी गलती मान लेनी चाहिए।

* कर्क राशि :

कर्क राशि वालों का गुस्सा कुछ ज्यादा ही खराब होता है। जब इस राशि के लोग गुस्से में होते हैं तो आपको भला-बुरा कहते हैं और आप को हर्ट करने की भी कोशिश करते हैं।

* सिंह राशि :

सिंह राशि वालों का गुस्सा बाकी सभी राशि के लोगों से सबसे ज्यादा होता है। एक बार इन्हें गुस्सा आजाये तो फिर इन्हें रोक पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। गुस्सा आजाने की स्थिति में इस राशि के लोगों से दूर रहना चाहिए क्यूंकि ये अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

* कन्या राशि :

इस राशि के लोग छोटी-छोटी बातों को भी दिल पे ले लेते हैं। जब ये गुस्से में होते हैं तो इनकी आंखों से आंसू बहते हैं। इसलिए जब इस राशि के लोगों के आंखों में आंसू देखें तो इन्हें दुखी समझने की भूल ना कर बैठें।

* तुला राशि :

तुला राशि के लोग किसी भी बता को अपने अंदर दबा के है रखते। गुस्सा आने पर भी ये सारा गुबार बाहर निकल के शांत हो जाते हैं, इनके मन में किसी के लिए भी कोई हानिकारक भावना है होती हैं। इनके जो मन में होता है वही जुबान पर भी, गुस्सा आने पर भी ये अपना सारा गुबार तुरंत निकल देते हैं और शांत हो जाते हैं।

* वृश्चिक राशि :

इस राशि के लोग अपना गुस्सा प्रकट नहीं करते हैं। अगर ये गुस्से में हैं और चुप हैं तो इन्हें अकेला छोड़ देना ही बेहतर होता है।

* धनु राशि :

इस राशि के लोग गुस्सा आने पर उस बात को वही ख़त्म करना चाहते हैं। इस राशि के लोगों में बिलकुल भी पेशेंट नाम की चीज़ नहीं होती, इन्हें तुरंत फैसला करना पसंद होता है और गुस्सा आने पर ये उस बात को किसी भी हालत में तुरंत ही ख़त्म करना चाहते हैं।

* कुंभ राशि :

कुंभ राशि के लोग अपनी भावनाएं जल्दी जाहिर है करते और यही कारन है की गुस्सा आने पर भी ये जल्दी प्रतिक्रिया नहीं देते बल्कि अपने गुस्से को अपने मन में ही दबा लेते हैं।

* मीन राशि :

इस राशि के लोग गुस्से से हर्ट फील करते हैं बावजूद इसके वो गलती करने वाले को क्षमा कर देते हैं।