आपकी नाक खोलती है आपके स्वभाव के कई राज़, जाने

जिस तरह इंसान के शरीर का हर अंग महत्वपूर्ण है उसकी तरह नाक भी शरीर का अभिन्न अंग है। नाक न सिर्फ सुन्दरता बढ़ाती है बल्कि ज्योतिष के अनुसार नाक हमारी कुंडली की तरह हमारे चरित्र, स्वभाव व्यक्तित्व और व्यवहार के बारे में भी काफी कुछ बताती है। कई लोगों की नाक लंबी, तो कई की छोटी होती है। किसी की चपटी तो किसी की गोल होती है। इसके अलावा इसमें भी किसी के चेहरे के आकार के अनुपात में बहुत बड़ी या एकदम छोटी होती है। अंत में नाक कैसी भी हो, उसका छिद्र भी देखा जाता है कि यह छिद्र गोल है या लंबा, बड़ा है या छोटा। आईये जानते है की नाक का आकार कैसे खोलता है हमारे बेहद रोचक राज़।

* सीधी नाक


इस तरह की नाक वाले इंसान बेहद धैर्यवान माने जाते है , ये किसी भी परिस्थिति में भावनाओं में बहते नहीं बल्कि अपने तर्कशील अंदाज़ में उसका सामना करते है।

* सपाट नाक

जिन लोगो की नाक सपाट होती है, उन्हें अगर किसी बात पर गुस्सा आ जाएँ तो इनका स्वभाव बहुत बुरा हो जाता है। जिसके चलते इन्हे कुछ भी कहना सही नहीं होता। मगर वही इन लोगो की सबसे अच्छी बात ये है कि ये दूसरो की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते है।

* दो भागों में विभक्त नाक

आगे से दो भागों में विभक्त हो तो वे निर्धन माने जाते हैं। जिसकी नाक के आगे का हिस्सा दो भागों में बंटा हुआ हो, वह दरिद्र होता है। यदि नाक चार अंगुल लंबी हो या सूखी हुई-सी हो तो व्यक्ति दीर्घायु होगा।

* चपटी नाक


इस तरह की नाक वाले लोग काफी इमानदार और आशावादी होते है। पॉजिटिव विचारों से भरपूर होने की वजह से ये निराश नहीं होते और विफलता से सीख लेते हुए जीवन में आगे बढ़ते रहते है।

* चौड़ी नाक

यदि किसी व्यक्ति की नाक चौड़ी होती है, तो ऐसे लोग किसी भी मामले को आसानी से सुलझा लेते है। दरअसल इन लोगो में एक अलग प्रकार की जिज्ञासा होती है। ऐसे में ये लोग दुनिया की तमाम जानकारियों को हासिल करना चाहते है।

* बहुत बड़ी या बहुत छोटी नाक


बहुत बड़ी या बहुत छोटी नाक वाले अल्प धनी माने जाते हैं। नाक के छिद्र छोटे हो तो वे शुभ माने जाते हैं। नाक के छिद्र बड़े हो तो व्यक्ति विषयासक्त होते हैं। जिसकी नाक उभरी हुई हो वह सदाचारी होगा। जिसके नथूने छोटे हों, वह भाग्यवान होता है। बड़े नथूने वाला व्यक्ति स्वस्थ होता है। नुकीली नाक वाला व्यक्ति प्रतिष्ठित पद पर रहता है।

* ऊपर उठी नाक

इस तरह की नाक वाले लोग काफी मिलनसार और दयालु किस्म के होते है। दूसरों की मदद करने में ये ज्यादा सोचते नहीं पर यही गुण कभी कभी इनके लिए ख़राब साबित होता है क्योंकि लोग अक्सर इनका फायदा आसानी से उठा लेता है।