कान की बनावट से जाने व्यक्ति का स्वभाव

समुद्र शास्त्र के अनुसार मनुष्य के शरीर का हर अंग उसके स्वभाव के बारे में कुछ न कुछ जरूर बताता है। अगर किसी मनुष्य के शरीर पर पूरी तरह से गौर किया जाए तो उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ आसानी से जाना जा सकता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार कान भी ऐसा ही अंग हैं, जो किसी भी इंसान के स्वभाव को अच्छे से व्यक्त करते हैं। कान मनुष्य की चौथी ज्ञान इंद्री है। इसका एक हिस्सा शरीर के बाहर दिखाई देता है, जबकि एक हिस्सा शरीर के अंदर होता है। आज हम आप को बताएंगे कि कैसे कानों को देख कर आप किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को जान साकते हैं या फिर खुद के बारे में भी आप जान सकते हैं।

# बड़े कान वाले इंसान खुशमिजाज और ऊर्जावान होते हैं। ये बातों को गौर से सुनने में ज्यादा यकीन रखते हैं।

# समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के कान सामान्य से थोड़े छोटे आकार के होते हैं, ऐसे लोग बहुत बलशाली होते हैं। ये विश्वसनीय भी होते हैं। साथ ही, ये कला के क्षेत्र में भी रुचि रखते हैं। यदि कोई इनसे कोई वस्तु मांग ले तो ये उसे मना नहीं करते।

# अगर कान का निचला हिस्सा इयरलोबेस लंबा है तो आपकी लाइफ भी स्वस्थ और लंबी रहेगी। इस प्रकार के कान वालों की समझने की शक्ति दूसरों के मुकाबले ज्यादा होती है।

# समुद्र शास्त्र के अनुसार यदि किसी के कानों की चौड़ाई सामान्य से अधिक हो, तो ऐसे लोगों के पास सभी तरह सुख-सुविधाएं होती हैं। ये अपने जीवन में हर सुख प्राप्त करते हैं। ऐसे लोग अवसरवादी भी होते हैं।

# अगर आपके कान बड़े और गोलाकार हैं तो इसका मतलब है कि आप बेहद ही चालाक और समझदार हैं।

# यदि किसी व्यक्ति के कान बहुत ही छोटे हों, तो ऐसे लोग स्वभाव से थोड़े चंचल हो सकते हैं। ये भगवान पर बहुत विश्वास करते हैं। कभी-कभी ऐसे लोग लालची भी हो जाते हैं और किसी के साथ धोखा करने से नहीं हिचकते। किसी से काम निकालना इन्हें बखूबी आता है।

# जिस व्यक्ति के कान के बीच का भाग दबा हुआ हो, आमतौर पर वह अपराधी प्रवृत्ति का होता है।