जानिए लडकियों की चाल से उनका व्यक्तित्व

लडकियों के व्यक्तित्व के बारे में जानना थोडा मुश्किल है। समुद्र शास्त्र के अनुसार लडकियों की चाल से उनके व्यक्तित्व को जाना जा सकता है। अपनी चाल से लडकियाँ अपने व्यक्तित्व को बता देती है की वह कैसी है या उनका व्यवहार दुसरो के साथ कैसा रहता है। तो एक नजर डालते लडकियों के चाल से उनके व्यक्तित्व को.......

# अकड़ चाल

इस तरह की चाल में लड़कियां एकदम सीधे छाती चौड़ी करके चलती है, ऐसी चाल से आप यह जाना सकते है की उस लडकी में कितना आत्मविश्वाश है। अधिक आत्मविश्वाश से ऐसी लड़कियों में घमंड भी भरा रहता और वह सभी से अकड कर ही बात करती है। उनका व्यवहार दुसरो से सही नहीं रहता है। यह मिलनसार नहीं होती है।

# नाज़ुक चाल

इस चाल में लड़कियां छुईमुई की तरह चलती जिससे मालूम चलता है उनकी सोच बहुत ही सीधी है। इनमे सबसे अच्छा गुण होता है की यह सभी से अच्छे से रहती है और सभी से अच्छे मिलती है। इनमे घमंड नहीं होता है।

# झुकी हुई चाल

थोडा आगे की तरफ झुककर चलने वाली इन लड़कियों का स्वभाव चिडचिडा सा होता है। यह हर बात पर गुस्सा जल्दी हो जाती है। यह किसी से भी बात करना नहीं पसंद करती है और बात करती है तो बात बात पर गुस्सा करने लग जाती है।

# तीव्र गति चाल


ऐसी लडकिया हमेशा ही जल्दी में रहती है और अपना काम बहुत फुर्ती से करती है। इनमे आलस्य नहीं होता है और हर काम में सबसे आगे रहती है। ऐसी लडकियां किसी भी काम को छोटा नहीं समझती है और सभी काम अच्छे से करती है, इनका व्यवहार सभी से प्रेमपूर्वक होता है।

# धीमी चाल

धीमी चाल वाली लडकिया आलस्य से भरी होती है और स्वभाव से भी आलस्य की अनुभूति कराती है। किसी से भी बात करने का तरीका भी बहुत ही गलत होता है और हर काम में अपना आलस्य ही दिखाती है।

# टेढ़ी मेडी चाल

टेढ़े मेढे तरीके चलने वाली लड़की बहुत ही खुल्ले ख़यालात की होती है। यह नरम और हंसमुख स्वभाव की होती है। इन्हें जल्दी से गुस्सा नहीं आता है।

# चौड़ी चाल

लडको की तरह पैरो को फैलाकर चलने वाली चाल चौड़ी चाल के अंतर्गत आती है। ऐसी लडकिया काम तो कर लेती है, लेकिन कोई भी काम को आसानी से समझ नहीं पाती है। वैसे ये व्यवहार कुशल होती है।