देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है शुक्रवार, मनोकामना अनुसार आज घर लाए ऐसी मूर्ती

आज शुक्रवार हैं जो कि धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता हैं। आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए जीवन की परेशानियों का अंत करने की कामना की जाती हैं। अगर आपके घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति नहीं हैं तो शुक्रवार का दिन इसे घर पर लाने के लिए शुभ माना जाता हैं। आप अपनी मनोकामना अनुसार मूर्ती का चयन करें जिससे आपकी पूजा सफल हो और मनचाहा फल प्राप्त हो सकें। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मां लक्ष्मी की किस मूर्ती से आपको मनचाहा फल मिलेगा।

संकटों से छुटकारा पाने के लिए

जो लोग जीवन में समस्याओं से घिरे हुए हैं वे घर में देवी मां के अष्टधातु की मूर्ति रखें। इससे जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुक्र ग्रह की मजबूती के लिए


देवी लक्ष्मी का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। मान्यता है कि कुंडली में शुक्र ग्रह मजबतू होने से जीवन में हर सुख-सुविधा की प्राप्ति होती है। इसलिए शुक्रवार के दिन लाल वस्त्र पहने मां लक्ष्मी की मूर्ति घर पर रखने से शुभफल की प्राप्ति होती है।

कारोबार में तरक्की के लिए


कारोबार में लगातार घाटा होने पर कार्यक्षेत्र में चांदी से बनी लक्ष्मी जी की मूर्ति रखें। साथ ही रोजाना देवी मां की पूजा करें। मान्यता है कि इससे कारोबार संबंधी समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

धन प्राप्ति के लिए

हाथी पर सवार देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति घर पर लगाने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती है।

दाम्पत्य जीवन में खुशहाली लाने के लिए


घर के मंदिर में मां लक्ष्मी की कमल में विराजमान मूर्ति रखना शुभ होता है। इससे पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही घर के लड़ाई-झगड़े दूर होकर दाम्पत्य जीवन में खुशहाली व मजबूती आती है।

घर की खुशहाली के लिए


वास्तु अनुसार, घर में देवी लक्ष्मी की शांत मुद्रा बैठी हुई प्रतिमा या तस्वीर लगाना शुभ होता है। इससे घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं दूर होकर खुशहाली का आगमन होता है।