इस करवा चौथ राशि अनुसार दें अपनी जीवन संगिनी को गिफ्ट, सालभर रहेंगी खुशियां

करवा चौथ पर महिलाएं निर्जला और निराहार रहकर व्रत रखती हाँ। रात में चौथ का चांद देखने के बाद महिलाएं छलनी में जीवन साथी का चेहरा देखकर व्रत को खोलती है। वहीं पूजा समाप्त होने के बाद पति अपनी जीवन संगनी को गिफ्ट भी देता है। ऐसे में अगर जीवन संगिनी को राशि के अनुसार गिफ्ट दिया जाए तो सालभर घर में खुशियां बनी रहती है। आपको बता दे, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022, गुरूवार को मनाया जा रहा है।

मेष - सोने के आभूषण, लाल रंग के कपड़े या इत्र गिफ्ट में दे सकते हैं।
वृषभ - लाल रंग की साड़ी या फिर अन्य कपड़े और लाल रंग के गहने दे सकते हैं।
मिथुन - पीले रंग के कपड़े, सोने के आभूषण, धार्मिक वस्तु या फिर पीले रंग की मिठाई दे सकते हैं।
कर्क - चांदी या मोती से संबंधित कोई गिफ्ट दें, लाभकारी रहेगा।
सिंह - जूते, चप्पल, गोल्डन कलर की साड़ी, घड़ी या तांबे से बनी कोई चीज देनी चाहिए।
कन्या - हरे रंग के कपड़े व चूड़ियां, सजावटी चीज।
तुला- गुलाबी या बादामी रंग का कोई उपहार दे सकते हैं। गुलाबी रत्नों का हार भी दे सकते हैं।
वृश्चिक - लाल या पीले रंग का कोई उपहार दे सकते हैं।
धनु - पीले रंग के वस्त्र या कोई भी पीले रंग का गिफ्ट।
मकर - मैरून रंग की चीजें गिफ्ट कर सकते हैं।
कुंभ - मैरून या नीले रंग के वस्त्र या सोने के गहने दे ।
मीन - इ राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं। ऐसे में पत्नी को पीले रंग के गिफ्ट दे सकते हैं।