इन कामदेव मंत्रो की मदद से आप पा सकतें है अपने प्रेम में सफलता

प्रेम एक ऐसी चीज हैं जो किसी से, कभी भी और कहीं भी हो सकता हैं। प्रेम एक अहसास होता हैं जिसकी कोई सीमा नहीं होती और उसका कोई कारण नहीं होता। किसी से प्रेम करना बहुत आसन हैं लेकिन वो भी आपसे प्रेम करें यह जरूरी तो नहीं। इसके लिए व्यक्ति को जिसको प्यार करते हैं उसकी नजरों में स्वयं को काबिल बनाना पड़ता हैं और अपनी ओर आकर्षित करवाना होता हैं। लेकिन इसके अलावा ज्योतिषीय रूप से भी आप अपने प्रेम को पाने में सफलता पा सकते हैं। कामदेव प्यार के देवता माना गया हैं। बस आपको कामदेव को प्रसन्न करना है फिर देखिये कमाल। इसके लिए आपको सिर्फ कामदेव मंत्र की स्तुति करनी है।

* कामदेव मंत्र :
ओम नमो भगवते काम-देवाय श्रीं सर्व-जन-प्रियाय सर्व-जन-सम्मोहनाय ज्वल-ज्वल,प्रज्वल-प्रज्वल, हन-हन, वद-वद, तप-तप, सम्मोहय-सम्मोहय, सर्व-जनं मे वशं कुरु-कुरु स्वाहा।कामदेव को रिझाने के लिए इस मंत्र का जाप 21 दिनों तक 108 बार सूर्योदय से पहले और रात्री में करने की सलाह दी जाती है। सच्चे मन और ध्यान से जाप करने से कामदेव मंत्र की सिद्धि हो जाती है, जिससे न केवल किसी व्यक्ति को आकर्षित किया जा सकता है।

* कामदेव के मंत्र का असर :


प्रेमियों को इस मंत्र से न सिर्फ समस्त बाधाएं दूर करने में सहायता मिलती है, बल्कि उनका प्रेम वासना रहित निश्छलता लिए हुए सभी के द्वारा सहर्ष स्वीकार्य होता है। यह कहें कि उनके प्रेम-संबंध की विश्वसनीयता बढ़ जाती है और पारिवारिक-सामाजिक प्रतिष्ठा में कोई कमी नहीं आती है। अगर आप विपरीत लिंग के प्रिय व्यक्ति को आकर्षित करना चाहते हैं तो इस मंत्र का नियमित कम-से-कम 11 बार या 108 बार जाप कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव और अनावश्यक झगड़े से आई रिश्ते की कड़वाहट को इस सिद्ध मंत्र के जाप से खत्म किया जा सकता है। अगर किसी को सुयोग्य जीवन साथी की तलाश हो तो वे इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। मंत्र है:- ओम कामदेवाय विद्महे, रति प्रियायै धीमहि, तन्नो अनंत प्रचोदयात। यह मंत्र दांपत्य मं प्रेम संबंध को भी प्रगाढ़ बनाता है।