राधा अष्‍टमी का व्रत दिलाता है कृष्ण का आशीर्वाद, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

आज भाद्रपद शुक्‍ल पक्ष की अष्‍टमी तिथि हैं जिसे राधा अष्‍टमी के रूप में मनाया जाता हैं। यह दिन राधा रानी के अवतरण दिवस के तौर पर जाना जाता हैं। आज के दिन की गई पूजा और व्रत से राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए राधा की भक्ति जरूरी है। तभी तो कृष्ण के नाम से पहले राधा का नाम आता हैं। हम आपको आज के पूजा के शुभ मुहूर्त का समय और विधि से जुड़ी जानकारी देने जा रहे है। तो आइये जानते है इसके बारे में।

पूजा का शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त - 11:54 am से 12:45 pm
- अमृत काल - 07:52 pm से 09:50 pm
- विजय मूहूर्त - 02:25 pm से 03:15 pm
- गोधूलि मुहूर्त - 06:20pm से 06:45 pm

पूजा की विधि
- इस दिन पूजा घर में राधा कृष्ण की मूर्ति बैठाकर व श्रृंगार करके भजन तथा कीर्तन करना चाहिए। समूह में संकीर्तन आत्मिक सुख के साथ साथ मनोवांछित मनोकामनाओं की प्राप्ति भी करवाता है।
- फिर श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। आज इस पुस्तक के अकेले पाठ का कोई फल तभी प्राप्त होगा जब साथ में आप श्री सूक्त का भी पाठ करेंगे क्योंकि यही दोनों पूजाएं मिलकर भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी को प्रसन्न करेंगी।
- श्री मदभागवत का कुछ श्रवण या वाचन कर लें तो बेहतर है।