दिवाली स्पेशल : राशि अनुसार करें माँ लक्ष्मी के मंत्रों का जाप, होगी अपार धन की प्राप्ति

हर जातक अपने मन में यह इच्छा रखता है कि उसको जीवन में कभी भी धन की कमी ना हो और माँ लक्ष्मी की कृपा उस पर हमेशा बनी रहे। और इस इच्छा की पूर्ती के लिए जातक को मात्र सच्चे और अच्छे मन से माँ लक्ष्मी का आव्हान करने की आवश्यकता होती हैं। और अगर माँ लक्ष्मी का आव्हान यदि राशिनुसार किया जाए तो इसका प्रभाव ज्यादा और जल्दी होता हैं। इसलिए आज हम आपको राशि के अनुसार माँ लक्ष्मी का आव्हान किए जाने वाले मन्त्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके उच्चारण मात्र से ही जातक की धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

* मेष


ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है - "ऊं ऐं क्लीं सौ:"।

* वृषभ

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है - "ऊं ऐं क्लीं श्रीं"।

* मिथुन

इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है- "ऊं क्ली ऐं सौ:"।

* कर्क

इस राशि का स्वामी चंद्र है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है- "ऊं ऐं क्ली श्रीं"।

* सिंह

इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है- "ऊं ह्रीं श्रीं सौ:"।

* कन्या

इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है- "ऊं श्रीं ऐं सौ:"।

* तुला

इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है- "ऊं ह्रीं श्रीं सौं:"।

* वृश्चिक

इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है- "ऊं ऐं क्लीं सौ:"।

* धनु

इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है- "ऊं ह्रीं क्लीं सौ:"।

* मकर

इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है- "ऊं ह्रीं क्लीं ह्रीं श्रीं सौ:"।

* कुंभ

इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है- "ऊं ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं"।

* मीन

इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि वाले लोगों के लिए धन प्राप्ति का मंत्र ये है- "ऊं ह्रीं क्लीं सौ:"।