दशहरा स्पेशल : राशि के अनुसार करें ये काम, पाएँगे प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद

आज विजयादशमी का पर्व हैं जिसमें रावण का दहन किया जाता हैं और भगवान श्रीराम की जीत का जश्न मनाया जाता हैं। दशहरे का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का सन्देश देती हैं। ऐसे में आज के दिन किए गए सभी काम मंगलमय होते हैं और उनमें सफलता प्राप्त होती हैं। आज हम आपको राशि के अनुसार किये जाने वाले कुछ काम बताने जा रहे हैं जिनको दशहरे के दिन करने से भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मिलता हैं। तो आइये जानते हैं उन कामों के बारे में जो दशहरे पर राशि के अनुसार किये जाने चाहिए।

* मेष राशि के जातक श्रीराम का पूजन करें, ॐ रामभद्राय नम: मंत्र का जाप करें।

* वृषभ राशि के जातक हनुमानजी का पूजन करें, ॐ आञ्जनेयाय नम: मंत्र का जाप करें।

* मिथुन राशि के जातक राम दरबार पर बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

* कर्क राशि के जातक श्रीसीता-राम को मीठा पान चढ़ाएं।

* सिंह राशि के जातक श्रीराम पूजन कर ॐ जनार्दनाय नम: मंत्र का जाप करें।

* कन्या राशि के जातक हनुमान पूजन कर 'ॐ शर्वाय नम:' मंत्र का जाप करें।

* तुला राशि के जातक राम दरबार पर शहद चढ़ाएं।

* वृश्चिक राशि के जातक हनुमानजी पर चमेली का इत्र चढ़ाएं।

* धनु राशि के जातक तुलसी पत्र हाथ में लेकर ॐ दान्ताय नम: का जाप करें।

* मकर राशि के जातक श्रीसीता-राम पर मौली चढ़ाएं।

* कुंभ राशि के जातक हनुमान मंत्र ॐ वायुपुत्राय नम: का जाप करें।

* मीन राशि के जातक श्रीराम दरबार पर मेहंदी चढ़ाएं।