भाद्रपद पूर्णिमा का विशेष महत्व, जानें और उठाए इसका फायदा

वैसे देखा जाए तो हिन्दू धर्म में सभी पूर्णिमा का अपना महत्व होता हैं, लेकिन भाद्रपद पूर्णिमा Bhadrapada Purnima का विशेष महत्व माना जाता हैं। इस दिन किये गए व्रत-उपवास और दान से पुण्य की प्राप्ति होती हैं। यह दिन और भी ख़ास इसलिए हो जाता हैं क्योंकि इस दिन से श्राद्ध पक्ष की शुरुआत होती हैं। इसलिए आज हम आपको भाद्रपद पूर्णिमा से जुड़े विशेष महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि इसे जानकर आप भी पुण्य की प्राप्ति कर सकें। तो आइये जानते हैं भाद्रपद पूर्णिमा से जुड़े विशेष महत्व...

* भगवान विष्णु जी का महीना

भद्रा माह भगवान विष्णु के लिए विशेष माना जाता है। यही कारण है कि इस पूर्णिमा की रात को भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है। विष्णु के सत्यनारायण रूप की पूजा की जाती है।

* सत्यनारायण पूजा

बहुत से लोग भद्र महीने के इस दिन पर अपने घरों में सत्यनारायण की पूजा करवाते हैं। ग्रह प्रवेश के लिये यह दिन बड़ा ही शुभ माना जाता है। भगवान सत्यनारायण के प्रसाद के रूप में फल, दूध, शहद और चीनी चढ़ाया जाता है और कथा सुनाई जाती है। अगर आपको सत्यनारयण की कथा में बुलाया जाए तो उसे कभी मना नहीं करना चाहिये, भले ही आप कितने व्यस्त हों।

* पवित्र स्नान

आप भाद्रपद पूर्णिमा के दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान कर सकते हैं। इससे आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

* दान पुण्य


यह दिन दान देने के लिये बहुत अच्छा माना जाता है। माना जाता है कि पवित्र नदी में स्नान करने के बाद यदि आप जरुरतमंद को कपड़े, खाने और पैसे दें, तो आप को अच्छे कर्म हासिल होंगे।