अगर आपकी हथेली में भी है तिल तो जान लें ये जरूरी बातें

भारतीय समुद्र शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर के अलग अलग अंगों पर बने तिल केनिशान व्यक्ति के भाग्य और उसके बारे में कई रहस्य उजागर करते है। हथेली पर बने तिल भी कई जानी अनजानी बातों को बताते है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ रहस्य और साधारण सी बातें जिनको पढ़कर आप भी किसी के व्यवहार और जीवन के बारे में जान सकते हैं।

1. शुक्र पर्वत : शुक्र पर्वत यानि अनूठे के नीचे का स्थान ( देखें चित्र ) पर यदि तिल बना हुआ है तो उस व्यक्ति की सोच की शुद्धता धीरे धीरे नष्ट हो जाती है।

2. शनि पर्वत : शनि पर्वत बीच वाली अंगुली का स्थान होता है। अगर इस स्थान पर तिल है तो उस व्यक्ति के विवाह में देरी होती है और वैवाहिक जीवन भी सुखकर नहीं रहता।

3. सूर्य पर्वत : सूर्य पर्वत यानि अनामिका ( रिंग फिंगर ) के नीचे का उभार वाला स्थान पर तिल इस प्रकार के व्यक्ति को सामाजिक मान सम्मान नहीं मिलता और अपमान का सामना करना पड़ता है।

4. बुध पर्वत : अगर किसी व्यक्ति के बुध पर्वत यानि हाथ की सबसे छोटी अंगुली के नीचे तिल है तो ऐसे लोगों को सभी कार्य सावधानी पूर्वक करने चाहिए। इन्हें कभी भी अचानक नुकसान हो सकता है।

5. चन्द्र पर्वत : चन्द्र पर्वत पर तिल वाले लोगों को जल संसाधनों , गहरे पानी के स्थानों से दूरी बनाये रखनी चाहिए। चन्द्र पर्वत हथेली के अंतिम छोर वाला उभरा हुआ स्थान होता है। ( देखे चित्र)

6. गुरु पर्वत : गुरु पर्वत,तर्जनी यानी पहली अंगुली के नीचे वाला स्थान को कहते है। इस स्थान पर तिल होने पर व्यक्ति को सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ता है।