अगर शरीर के इन अंगों पर है तिल, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

समुद्रशास्त्र ज्योतिष विद्या की एक ऐसी शाखा हैं जिसकी मदद से किसी भी व्यक्ति की शारीरिक संरचना को देखते हुए उसके बारे में पता लगाया जा सकता हैं। इन्हीं में से एक होता हैं शरीर पर बना तिल जो कि आपके बारे में बहुत कुछ बयाँ करता हैं। आज हम आपको इस कड़ी में शरीर पर स्थित उन तिल के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके आने वाले जीवन में धन को दर्शाते हैं। तो आइये जानते हैं शरीर पर स्थित इन तिल के बारे में।

- भौंह के मध्य में खाली स्‍थान के बीच में त‌िल का होना बहुत ही शुभ माना गया है। यह दांपत्य जीवन के अलावा धन धान्य के ल‌िए भी बढ‌िया माना गया है।

- ज‌िस व्यक्त‌ि के नाभ‌ि के थोड़ा नीचे त‌िल होता है उसे धन की कमी कभी नहीं रहती है।

- ज‌िनके नाक के दायीं ओर त‌िल होता है उन्हें कम मेहनत में ही धन का लाभ म‌िलता रहता है। यह भाग्यशाली होते हैं।

- ज‌िस व्यक्त‌ि के ठोड़ी पर त‌िल होता है उन्हें कभी धन का अभाव नहीं रहता क्योंक‌ि इनकी आय का साधन हमेशा बना रहता है।

- समुद्रशास्त्र में पेट पर मौजूद त‌िल को शुभ नहीं माना जाता है। यह व्यक्त‌ि के दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। ऐसे व्यक्त‌ि भोजन का शौकीन होता है। लेक‌िन त‌िल अगर नाभ‌ि के आस-पास हो तब व्यक्त‌ि को धन समृद्ध‌ि की प्राप्त‌ि होती है।

- पीठ पर मौजूद त‌िल व्यक्त‌ि के रोमांट‌िक होने के साथ ही धनवान होने का सूचक होता है। ऐसा व्यक्त‌ि खूब कमाता है और खूब खर्चा करता है।

- पैर के अंगूठे पर त‌िल होने का मतलब है क‌ि आप समाज में प्रत‌िष्ठ‌ित और संपन्‍न व्यक्त‌ि होंगे।

- ज‌िस व्यक्त‌ि की तर्जनी उंगली पर त‌िल होता है वह धनवान तो होता है लेक‌िन शत्रुओं से परेशान रहता है।

- अनाम‌िका उंगली के मध्य में त‌िल व्यक्त‌ि को धनवान और यशस्वी बनाता है।

- सबसे छोटी उंगली यानी कन‌िष्ठ‌का पर त‌िल होने पर व्यक्त‌ि संपत्त‌िशाली तो होता है लेक‌िन जीवन पर परेशानी और अशांत‌ि बनी रहती है।