Holi 2018 : होली पर कपूर के ये उपाय कर देंगे आपको मालामाल

होली का त्योंहार आ चूका हैं और हर कोई चाहता हैं कि उसके घर में त्योंहार को सभी मिल-झुलकर और प्यार से बनाये। अगर घर का वातावरण ठीक नहीं होता तो त्योंहार का सारा मजा किरकिरा हो जाता हैं। इसलिए घर का माहौल ठीक करने के लिए आप कपूर का उपयोग कर सकते हैं। कपूर का ज्योतिषीय रूप से बड़ा महत्व होता हैं जो घर कि सुख-शांति और ग्रह-दोष दूर करने में बड़ा सहायक होता हैं। तो आइये जानते हैं होली के दिन किये जाने वाले कपूर के उपायों के बारे में।

* ग्रह शांति के लिए : यदि किसी को पितृ दोष है या उसकी कुंडली में कालसर्प दोष है तो उसकी मुक्ति के लिए कपूर जलाने से देव दोष और पितृ दोष खत्म हो जाते हैं। पित्त दोष में या कालसर्प दोष में राहु और केतु का प्रभाव रहता है। इस को दूर करने के लिए घर के वास्तु को भी ठीक किया जाना चाहिए। अगर आप वास्तु को ठीक नहीं कर सकते हैं तो आप सुबह, शाम, रात प्रतिदिन घी में भिगोया हुआ कपूर जलाना चाहिए। घर के शौचालय और बाथरूम में कपूर की दो दो टिकिया रख दें। बस इतना ही उपाय काफी होता है।

* वास्तु दोष दूर करें : यदि घर की बनावट में वास्तु दोष है तो आप कपूर से इसे दूर कर सकते है। इसके लिए बड़ा ही सरल टोटका है। घर में जहा वास्तु दोष है वहा कपूर की दो गोली रखे। जब यह गोलियाँ सुख जाये तो इसे हटाकर नई गोलियां रख दे। माना जाता है इस तरह यह दोष कम होता है।

* किस्मत चमकाने के लिए : जब हजार कोशिशों के बाद भी काम नहीं बनते हैं तो एैसे में कपूर आपकी किस्मत के ताले को खोल सकता है। शनिवार के दिन कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डालें और फिर इस पानी से रोज स्नान करें। यह टोटका आपकी बंद किस्मत को खोलता है। और आपको बीमारियों से भी बचाता है।

* फिजूल खर्ची से बचाए : अगर आपके घर में धन तो आता है लेकिन अनचाहे खर्चे से जल्द से जल्द चला जाता है। तो कपूर का एक उपाय करें। इसके लिए सूर्यास्त के समय कर्पूर का दीप जलाएं, उसे सारे घर में घुमाएं। अंत में तुलसी पर आरती करके घर के मंदिर में स्थापित कर दें। इससे देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

* धनवान बनने के लिए : यदि आपके पास धन की कमी हो या धन की समस्या से झूझ रहे हों तो आप कपूर का इस्तेमाल करें। रात के समय में चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाएं। इस टोटके को कुछ दिनों तक रोज करें। यह उपाय आपको धन से मालामाल कर देगा। पैसों की कमी भी नहीं रहेगी।

* विवाह ना हो रहा हो तो : समय पर यदि विवाह ना हो तो फिर विवाह रूकने की समस्या भी हो सकती है। यदि विवाह में किसी भी तरह की समस्या आ रही हो तो आप 6 कपूर के टुकड़े और 36 लौंग के टुकड़े लें। अब इसमें चावल और हल्दी को मिला लें। इसके पश्चात आप देवी दुर्गा को इससे आहुति दें। इस टोटके से शादी जल्दी होती है।