
होली के त्योहार भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का संदेश देता है। होली का त्योहार रंगों के अलावा तंत्र-मंत्र, उपाय और टोटकों के लिहाज से भी बेहद खास माना जाता है। ऐसे में आप भी कुछ आसान से उपाय करके अपने लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि पा सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में...
होलिका दहन के समय 7 बार उसकी परिक्रमा करें और हर बार एक पान का पत्ता होलिका में अर्पित करते जाएं। इस तरह पान के 7 पत्ते अर्पित करें। यह उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करेगा और आपको सुख-समृद्धि दिलाएगा।
यदि आप घर में लक्ष्मी का स्थाई वास चाहते हैं तो होलिका दहन की अग्नि में एक जटा वाला नारियल, पान तथा सुपारी चढ़ाएं। इसके बाद मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए होलिका की 11 परिक्रमा करें। इस उपाय से आपके घर में समृद्धि आएगी।
होली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्रीसूक्त और लक्ष्मीसूक्त का पाठ करें। इनका हवन करवाएं तथा केसर मिश्रित खीर से मां को भोग लगाएं। इस खीर का कुछ हिस्सा प्रसाद स्वरूप घर के सभी लोग ग्रहण करें। जबकि खीर का अधिकांश हिस्सा गरीब छोटी कन्याओं में बांट दें। इससे बहुत जल्दी करोड़पति बन सकते हैं।
होलिका दहन की भस्म को अपने घऱ ले आएं। इस भस्म को घर के चारों ओर बिखेर दें। तथा अपने घर के गमलों में भी इसका कुछ हिस्सा डाल दें। इस उपाय से घर में मौजूद सभी नकारात्मक शक्तियां दूर भाग जाएंगी।
होलिका दहन की अगली सुबह होली की राख को लाल कपड़े में बांधें साथ ही उसके स्फटिक श्रीयंत्र, चांदी के कुछ सिक्के और 5 पीली कौड़ी रख लें। फिर इस पोटली को अपने घर में तिजोरी या फिर धन के स्थान पर रख दें। इससे नौकरी और व्यापार में तेजी से तरक्की होती है और धन वृद्धि होती है।
होलिका दहन के समय 7 बार उसकी परिक्रमा करें और हर बार एक पान का पत्ता होलिका में अर्पित करते जाएं। इस तरह पान के 7 पत्ते अर्पित करें। यह उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करेगा और आपको सुख-समृद्धि दिलाएगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। lifeberrys इसकी पुष्टि नहीं करता है।)