नए साल के दिन मंदिर में दान करें ये चीजें मिलेगा शुभ फल

हिन्दू नववर्ष का आगमन हो चूका हैं। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को हिन्दू नववर्ष का आगमन होता हैं और नया साल मनाया जाता हैं। हर व्यक्ति की कामना होती है कि वह अपने नये साल में वह धन-धन्य से परिपूर्ण और कामयाब रहें। इसके लिए व्यक्ति मेहनत भी करता हैं और इसके साथ-साथ दान-पुण्य भी करता हैं। नए साल के दिन पर दान का विशेष महत्व होता हैं। इसलिए इस हिन्दू नए साल के दिन मंदिरों में किया गया दान शुभ फलदायक रहता हैं। इसी हेतु आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नववर्ष के मौके पर मंदिरों में दान की जानी चाहिए। तो आइये जानते हैं उन मंदिर में दान की जाने वाली वस्तुओं के बारे में।

* तांबे की वस्तु : आप मंदिर के अन्दर तांबे की बनी पूजा थाली, घंटी, दीपक इत्यादि चीजें दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में सोना चांदी की आवक बनी रहेगी।

* भगवान का श्रृंगार : नए साल में आप मंदिर के अन्दर किसी एक दिन के लिए उनकी सारी श्रृंगार सामग्री खुद खरीद कर चढ़ाए। ऐसा करने से आपके घर में साल भर तक खुशियाँ बनी रहेगी।

* पीला वस्त्र : मंदिर में पीला वस्त्र दान करना शुभ होता हैं। आप चाहे तो साधारण पीला वस्त्र भी दान कर सकते हैं या फिर पीले कपड़े से बने भगवान के लिए सिलवाए वस्त्र भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर सालभर तक भोग विलास में कोई कमी नहीं आएगी।

* प्रसाद : मंदिर के अन्दर आप फल, मिठाई और अन्य सामग्रियों का प्रसाद दान करे। प्रसाद दान करने के बाद इसे घर के सदस्यों के आलवा मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को भी दे। इस तरह आपके घर में सालभर तक अन्न की कमी नहीं होगी।

* दक्षिणा : मंदिर की दान पेटी में पैसो की दक्षिणा देने से आपके घर की तिजोरी भी हमेशा भरी रहेगी।