Govardhan Puja 2022: लोगों की रक्षा करने एक उंगली पर पहाड़ उठाया..., गोवर्धन पूजा पर अपने प्रियजनों को भेजे ये प्यारे शुभकामना संदेश

गोवर्धन पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है। इसे अन्नकूट भी कहते हैं। वैसे तो हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है लेकिन इस साल दिवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण होने की वजह से 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं और पूजा के समय भगवान श्रीकृष्ण अर्पित कर भोग लगाया जाता है। भगवान कृष्ण की पूजा के अलावा लोग इस दिन अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और जान पहचान के लोगों को इस पावन दिन की शुभकामना भी देते हैं। तो अगर आप भी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को मैसेज भेजना चाहते है तो आपके लिए हम कुछ चुनिंदा मैसेज लेकर आए है...

# लोगों की रक्षा करने एक उंगली पर पहाड़ उठाया
उसी कन्हैया की याद दिलाने गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

# घमंड तोड़ इंद्र का
प्रकृति का महत्व समझाया
ऊंगली पर उठाकर पहाड़
वो ही रक्षक कहलाया
ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को शत-शत प्रणाम।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

# गोवर्धन पूजा के इस पावन अवसर पर
आपको और आपके परिवार को ढेरो शुभकामनाएं!

# प्रेम से जपो कृष्ण का नाम
दिल की हर इच्छा पूरी होगी
कृष्ण आराधना में तल्लीन हो जाओ
उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी
गोवर्धन पूजा की शुभकामना

# बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

# हर खुशी आपके द्वार आए
जो आप मांगे उससे अधिक पाए
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाये
ओर ये त्यौहार ख़ुशी से मनाए
गोवर्धन पूजा की शुभकामना

# कृष्ण की शरण में आकर,
भक्त नया जीवन पाते हैं,
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम
सच्चे मन से मनाते हैं!
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!

# श्री कृष्ण जिनका नाम
गोकुल जिनका धाम
ऐसे भगवान श्री कृष्ण
को हम सब का प्रणाम
हैप्पी गोवर्धन पूजा 2022