दोस्तों को तोहफे में दें ये 5 चीजें, उनके जीवन में आती है खुशियां

शादी-समारोह का समय हैं और ऐसे में दोस्तों को तोहफे दिए जाते है या किसी विशेष प्रयोजन पर जब दोस्तों को प्रेम स्वरुप तोहफे दिए जाते हैं ताकि आपस में प्रेम और रिश्ता गहरा हो। हर कोई अपने दोस्तों की अच्छाई चाहता हैं। ऐसे में तोहफे में ऐसी चीजें देनी चाहिए जो उनके जीवन में खुशियां लेकर आए। इसलिए आज हम आपको वास्तु में बताए गए कुछ ऐसे ही तोहफों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके दोस्तों के जीवन में खुशियों की बहार लाएंगे। तो आइये जानते हैं इन तोहफों के बारे में।

हाथी माना जाता है सबसे शुभ

जैसा कि आप जानते हैं, हाथी सभी जानवरों में से सबसे अधिक उम्र जीता है। अगर आप अपने किसी दोस्त को हर वक्त खुश और सेहतमंद देखना चाहते हैं तो उसे तोहफे में हाथी स्टैचू का एक जोड़ा दें, आप चाहें तो यह जोड़ा चांदी या फिर सोने का भी हो सकता है। लोहे का हाथी गिफ्ट न करें, लोहे को जंग लग जाता है, जिस वजह से इसे घर में रखना शुभ नहीं माना जाता।

सात घोड़े

घोड़े सकारात्मकता और तेजी का प्रतीक हैं। सात घोड़ों की तस्वीर दोस्त या फिर किसी अपने खास को देने से उसके जीवन में तरक्की और पॉजिटिविटी आती है। अगर आपको लगता है आपको कोई दोस्त पैसों की किल्लत से गुजर रहा है तो उसे बहुत जल्द सात घोड़ों वाली तस्वीर दें, और उसे कहें कि इस तस्वीर को अपने कमरे या फिर ऑफिस में काम वाली जगह पर लगाए।

गणेश जी

हर काम की शुभ शुरुआत गणेश जी के नाम से की जाती है। गणपति उपहार में देने से घर और ऑफिस की सारी नेगेटिव एनर्जी नाश हो जाती है। इसी के साथ उस व्यक्ति को कई तरह के शुभ फल प्राप्त होते हैं।

चांदी की वस्तु

वास्तु के अनुसार चांदी काफी शुभ मानी जाती है, इसमें रोगों से लड़ने की शक्ति काफी हद तक होती है। स्वास्थय के साथ-साथ चांदी स्मृद्धि का भी प्रतीक मानी जाती है। आप किसी भी अपने को चांदी का सिक्का या फिर कोई भी अन्य वस्तु दे सकते हैं।

मिट्टी से बनी कोई भी धातु

अपनों को दी गई मिट्टी से बनी कोई भी धातु काफी फलदायी होती है। मिट्टी ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। मिट्टी हमेशा बढ़ावा ही करती है, इसी के लिए इसे ऊपजाऊ शक्ति का प्रतीक माना जाता है। आजकल मार्किट में मिट्टी के बने कई पॉट्स, तवा और तंदूर कई तरह की चीजें मिल जाती हैं।