घडी से जुड़ा हैं आपकी किस्मत का रिश्ता, जानें कैसे

आपने कई लोगों को देखा होगा जो अपने हाथ में महंगी घडी पहन कर घुमते हुए नजर आते है। लेकिन आपने वह कहावत तो सुनी ही होगी कि महंगी घड़ी पहन लेने से अच्छा समय नहीं आ जाता। हांलाकि वास्तु में घड़ी और किस्मत का रिश्ता बताया गया हैं लेकिन इसके महंगे और सस्ते होने से फर्क नहीं पड़ता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह घड़ी आपका वक्त बदल सकती है यानी घड़ी से आपके दिन अच्छे और बुरे दोनो हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

वास्तु से आती है घर में सुख-शांति और समृद्धि, जरूर दे इन बातों पर ध्यान

इन 4 चीजों में से कोई 1 रखें अपने पर्स में, कभी नहीं होगी धन की कमी

- वास्तु विज्ञान में उत्तर और पूर्व दिशा को वृद्धि की दिशा मानी गई है। अपने घर में अगर आप दीवार घड़ी लगाते हैं तो इसे उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं।

- घर में सकारात्मक उर्जा का संचार बना रहे इसके लिए मधुर संगीत वाली घड़ी को दीवार पर लगाना चाहिए।

- घड़ी का रुक जाना वास्तु विज्ञान के अनुसार शुभ नहीं होता, इससे व्यक्ति की प्रगति ठहर जाती है। जब कभी घड़ी बंद हो उसे तुरंत चालू करवा दें। अगर घड़ी चलने लायक नहीं हो तब उस घर में नहीं रखना चाहिए।