मिथुन राशिफल 26 फरवरी: आज नए-नए खर्चों से परेशान रहेंगे

नए-नए खर्चों से परेशान रहेंगे। यात्रा करने भी भारी दबाव रहेगा। एक तरफ शत्रु षडय़ंत्र रचेंगे तो दूसरी तरफ आपके साथ मिलने बैठने का रास्ता भी खोजेंगे। षडय़ंत्रों से सावधान रहने की बड़ी आवश्यकता है। लेन-देन की स्थितियां कठिन बनी रहेंगी। एक-दो मामलों में कुछ गलतियां हो सकती हैं परन्तु अपने वार्ता कौशल से अपनी गलतियां ढक पाएंगे। घरेलू मामलों में थोड़ा बहुत रुचि ले पाएंगे। मन को प्रसन्न करने वाली कोई बातें आ सकती हैं। कठिनाई के समय भी कोई मित्रता निभाएगा, जिसके कारण आपके मन में शांति बनी रहेगी। भूमि-भवन के मामलों में सोच-समझकर आगे कदम बढ़ाएं। आज दोपहर बाद कोई न कोई व्यक्ति आपकी आलोचना करेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यात्रा के अनुकूल दिन हो सकता है परन्तु खर्चों का प्रबंध आपको ही करना होगा।

Holi 2020 : होलिका दहन के दिन करें ये 5 काम, जीवन की बाधाएं होगी दूर
पति-पत्नी में प्यार बढ़ाने के लिए बेडरूम में लगाएं ये 5 तस्वीरें
इन आसान उपायों से जीवन में आएगा सौभाग्य, होगी धन की वर्षा
गणपति जी को समर्पित है बुधवार का दिन, इन 5 उपायों से करें उन्हें प्रसन्न