Ganesh Chaturthi 2021 : मनोकामना अनुसार करें उपाय, विघ्नहर्ता गणेश का मिलेगा आशीर्वाद

देवों में सर्वप्रथम पूजनीय हैं भगवान गणेश जिनकी पूजन के बिना कोई काम शुरू नहीं होता हैं। गणपति जी को विघ्नहर्ता कहा जाता हैं जो भक्तों के कष्टों को हरते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन करते हैं। आने वाली 10 सितंबर को गणेश उत्सव मनाया जाना हैं जो कि ज्योतिष की दृष्टि से बेहद ही शुभ दिन माना गया हैं। मनोकामना अनुसार इस दिन किए गए उपाय विघ्नहर्ता गणेश का आशीर्वाद दिलाते हुए सभी कामों में सफलता दिलाने का काम करते हैं। तो आइये जानते हैं इस दिन कुए जाने वाले उपायों के बारे में।

- गणेश चतुर्थी के दिन घर में गणेश यंत्र की स्थापना करनी चाहिए, यह यंत्र बहुत लाभकारी और शुभकारी होता है। मान्यता है कि इस यंत्र को घर में स्थापित करने घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, साथ ही किसी तरह की बुरी शक्तियां भी घर के अंदर प्रवेश नहीं करती हैं।

- गणेश जी गजमुख हैं, जिसके कारण उन्हें गजानन कहा जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन हाथी को हरा चारा खिलाना चाहिए। इससे प्रसन्न होकर गणेश जी आपकी में बार-बार आने वाली परेशानियां दूर करते हैं, और सारे संकटो से आपकी रक्षा करते हैं। इस दिन गणेश मंदिर में जाकर दर्शन और प्रार्थना करनी चाहिए।

- पैसों की तंगी को दूर करने के लिए शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाना चाहिए, भोग लगे हुए गुड़, घी को गाय को खिलाएं। यह उपाय चतुर्थी के दिन से शुरु करके अनंत चतुर्दशी तक करें। इस उपाय को करने से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगेंगी। घर में पैसों का संचयन भी होगा।

- अगर आप किसी कारण से मानसिक रुप से परेशान हैं या आप शांति का अनुभव नहीं कर पा रहे हैं तो आपको गणेश अथर्वशीष का पाठ करना चाहिए। यह पाठ शांति प्रदान करने वाला है।

- अगर व्यापार में तरक्की या नौकरी में प्रमोशन पाना चाहते हैं, तो गणेश चतुर्थी पर पीले रंग के बप्पा की प्रतिमा को अपने लेकर आएं, उनका पूजन करें और पांच हल्दी की गांठे गणेश जी को अर्पित करें।

- अगर विवाह में बाधाएं आ रही हैं या शादी के लिए कोई सुयोग्य लड़का या लड़की नहीं मिल पा रही है, तो गणेश जी को गुड़ की 21 गोलियां और दूर्वा अर्पित करनी चाहिए, इससे विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)