Ganesh Chaturthi 2018 : 'मुंबई चा राजा' गणेश गल्ली विसर्जन 2017, वीडियो

गणेशोत्सव का पर्व गणेश चतुर्थी Ganesh Chaturthi 2018 के दिन से शुरू होता हैं और अनंत चतुर्दशी तक चलता हैं। माना जाता है कि गणेश चतुर्थी के दिन गणपति जी का जन्म हुआ था और इसी दिन गणपति जी की स्थापना की जाती हैं। इस साल श्री गणेश चतुर्थी 13 सितम्बर 2018 गुरुवार से प्रारम्भ होकर 23 सितम्बर 2018 रविवार को गणपति विसर्जन के साथ समाप्त होगा। गणेशोत्सव के अंतिम दिन गणपतिजी का व्विसर्जन किया जाता हैं। आज हम आपके लिए मुंबई चा राजा अर्थात गणेश गल्ली चा राजा के 2017 गणेशोत्सव के विसर्जन का विडियो लेकर आए हैं।

क्या आप जानते हैं कि श्रीगणेश के सबसे पहले अस्त्र-शस्त्र क्या थे और ये उनको कैसे मिले थे। तो आइये आज हम बताते हैं आपको इसके बारे में।

एक बार शिव कैलाश त्यागकर वन में जाकर रहने लगे। एक दिन शिव से मिलने विश्वकर्मा आए। उस समय गणेश की आयु मात्र छह वर्ष थी। गणेश ने विश्वकर्मा से कहा कि मुझसे मिलने आए हो तो मेरे लिए क्या उपहार लेकर आए हो। विश्वकर्मा ने कहा कि भगवन मैं आपके लिए क्या उपहार ला सकता हूं। आप तो स्वयं सच्चिदानंद हो।

विश्वकर्मा ने गणपति का वंदन किया और उनके सामने भेंट स्वरुप कुछ वस्तुएं रखीं, जो उनके हाथ से बनी हुई थीं। ये वस्तुएं थीं एक तीखा अंकुश, पाश और पद्म। ये आयुध पाकर गणपति को बहुत प्रसन्नता हुई। इन आयुधों से सबसे पहले छह साल के गणेश ने अपने मित्रों के साथ खेलते हुए एक दैत्य वृकासुर का संहार किया था।