Ganesh Chaturthi 2018 : 'मुंबई चा राजा' में मनाया जा रहा इको फ्रेंडली गणेशोत्सव, सजावट में इस्तेमाल किया फाइबर और लकड़ी

गणेशोत्सव Ganesh Chaturthi 2018 का प्रारंभ हो चूका हैं। हर तरफ गणेशोत्सव की धूम देखी जा रही हैं। सभी घरों और पंडालों में गणपति विराजमान हो चुके हैं। इस बार कई पंडालों और लोगों ने गणेशोत्सव को इको फ्रेंडली मनाने के रूप में मदद की हैं। इसमें गणेश गल्ली मंडल जो कि ‘मुम्बइचा राजा’ उत्सव के लिए प्रसिद्द है, उन्होंने भी अपनी ओर से गणेशोत्सव को मनाने क लिए इको फ्रेंडली तरीके अपनाए हैं।

इको-फ्रेंडली सजावट के बारे में बताते हुए, गणेश गल्ली समिति के सदस्य, अभिनय पेढांकर ने कहा, “सजावट के लिए, हम मुख्य रूप से फाइबर और लकड़ी का उपयोग कर रहे हैं, जिसको उत्सव खत्म होने के बाद किसी अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग किया जा सकता है। पिछले साल तक, हम सजावट के लिए मुख्य रूप से पीओपी का उपयोग करते थे, लेकिन इस बार हमने 5% से भी कम पीओपी का इस्तेमाल किया है।