फेंगशुई के अनुसार ये 5 वस्तुएं लाती है जीवन में तरक्की, आज ही लाएं घर में

फेंगशुई अर्थात चीनी वास्तु को भारत में भी बहुत माना जाता हैं और यह वाकई में असरदार होता हैं। फेंगशुई के अनुसार कुछ वस्तुओं ऐसी मानी गई हैं जिनको घर में लाने से ये अपने साथ सकारात्मकता लेकर आती हैं। इस सकारात्मकता के कारण घर का वातावारण खुशनुमा हो जाता हैं और परिवार के सभी सदस्य तरक्की की और अग्रसर होते हैं। आज हम आपको फेंगशुई के अनुसार बताई गई उन शुभ वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके जीवन में तरक्की का कारण बन सकती हैं। तो आइये जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में।

* बोनसाई का पौधा

चीन के लोग अपने घर में बोनसाई बांस का पौधा रखते हैं। फेंगशुई विशेषज्ञों का कहना है कि इस पौधे को घर में रखने ले तरक्की और खुशियां आती हैं। इसलिए आप भी इसे अपने घर में जरूर रखें। सबसे खास बात यह कि इससे आपके घर की खूबसूरती में भी चार चांद लग जाएंगे। कहा जाता है कि यह पौधा जितना फलता-फूलता है घर में उतनी समृद्धि आती है।

* फुक लुक साऊ


फुक लुक और साऊ फेंगशुई के तीन देवता हैं। ये क्रमश: लंबी आयु, भाग्य और धन के देवता माने जाते हैं। इन्हें घर में पूरब या उत्तर दिशा में रखें। इसे घर में इस तरह रखा जाता है कि घर से निकलते और प्रवेश करते वक्त दर्शन हो सकें।

* कछुए

एक के ऊपर एक बैठे तीन कछुए सुख, शांति और वैभव के प्रतीक होते हैं। इनमें सबसे नीचे वाले कछुए को पिता, उसके ऊपर वाले कछुए को माता और सबसे ऊपर वाले को उनका बच्चा माना जाता है। माना जाता है कि इस पीस को घर में रखने से पायदान तर पायदान सफलता मिलती है।

* पैसे से भरी टोकरी

फेंगशुई के अनुसार गुल्लक को घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखा जाए तो घर में लक्ष्मी आती है। ध्यान रहे कि आप इसे छुपाकर रखें। चीन के लोग धन की टोकरी का शोपीस भी घर में रखते हैं। माना जाता है कि घर में इसे रखने से बचत होती है। यह फिजूलखर्च पर लगाम लगाती है।

* मेढक

चीन के हर घर की दहलीज या बगीचे में मेढक जरूर होता है। इसे लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यहां के लोग घर में तीन पैर वाले मेढक की मूर्ति या चिह्न रखते हैं जिसके मुंह में सिक्का दबा होता है। इसे दरवाजे या घर के बाहरी हिस्से में रखें। घर में भूलकर भी इसे ना रखें। माना जाता है कि इसे घर के अंदर रखने से लक्ष्मी चली जाती है।