भगवान शिव की विशेष कृपा रहती हैं इन 3 राशियों पर, सावन के महीने में करें ये काम

सावन का महीना जारी हैं जो कि भगवान शिव की भक्ति के लिए जाना जाता हैं। इन पवित्र दिनों में शिवलिंग का जलाभिषेक कर भोले बाबा को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ राशियां ऐसी हैं जिनपर हमेशा भोले बाबा की विशेष कृपा बनी रहती हैं और उन्हें कम मेहनत में ज्यादा फायदा होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसी के साथ इन राशि के जातकों के लिए कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो भगवान शिव की कृपा को बढ़ाने का काम करेंगे।

मेष

मेष राशि राशि चक्र की पहली राशि है। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। भगवान भोलेनाथ को मेष राशि बहुत ही प्रिय होती है। उनकी शुभ द्दष्टि हमेशा इस पर रहती है। मेष राशि के जातकों पर हमेशा शिव की कृपा रहने से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इस राशि के जातकों को शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए। सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए ओम नम: शिवाय का जाप जरूर करना चाहिए।

मकर

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। मकर राशि भी शिवजी की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि पर शनि और शिव दोनों की कृपा होती है। जब भी इस राशि के जातकों पर किसी प्रकार की विपदा आती है तो उस समय भगवान शिव आने वाली कठिनाइओं को कम कर देते हैं। सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिव आराधना जरूर करनी चाहिए। मकर राशि के जातकों को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के अलावा बेलपत्र भी अर्पित करना चाहिए। वहीं पूजा करते समय महामृत्युंजय का जाप भी करना चाहिए। मकर राशि के जातकों को शिवजी बहुत ही भाग्यशाली बनाते हैं।

कुंभ

मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। शनिदेव दो-दो राशियों के स्वामी माने जाते हैं। शनि की इस राशि पर भी शिव की कृपा हमेशा बरसती है। सावन के महीने में भी कुंभ राशि के जातकों को शिव आराधना करनी चाहिए। कुंभ राशि के जातकों के लिए सावन के महीने में ऊं नम: शिवाय का जाप सभी तरह के कष्टों को दूर करने के लिए शुभ रहता है। सावन के महीने में इस राशि के जातकों के लिए दान करना अच्छा रहेगा।