मनोकामना पूर्ति के लिए गुरु पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार दान, सिद्ध होंगे सभी काम

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि इस बार 13 जुलाई 2022, बुधवार को पड़ रही हैं जिसे गुरु पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा के तौर पर भी जाना जाता हैं। मान्यता है कि इस शुभ दिन 18 पुराणों के रचयिता भी महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था और उसी के चलते इस दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाती हैं। हिन्दू धर्म में गुरु को भगवान से भी ऊंचा दरहा दिया गया हैं। गुरुओं के आशीर्वाद से व्यक्ति के सभी काम सिद्ध होते हैं और हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। गुरुओं के इस आशीर्वाद को पाने के लिए आज इस कड़ी में हम आपको गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार क्या दान किया जाए इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन दान पुण्य का बहुत महत्व माना गया है। तो आइये जानते हैं क्या दान किया जाना चाहिए...

मेष राशि
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातक गुरु पूर्णिमा पर लाल रंग के कपड़ों का दान करें। इससे आर्थिक संकट दूर होता है।

वृषभ राशि
- इस दिन इन राशि के जातकों को मिश्री का दान करना चाहिए। इतना ही नहीं, इस दिन वृषभ राशि के जातक घर के मंदिर में घी की अखंड ज्योति जलाएं।

मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। इसके साथ ही मूंग की हरी दाल का दान भी शुभ रहेगा। इससे दापंत्य जीवन में खुशियां आती हैं।

कर्क राशि
- ये लोग गरीबों और जरूरतमंदों का चावल का दान करें। ऐसा करने से तनाव से मुक्ति मिलती है।

सिंह राशि
- इस दिन गेहूं का दान करने से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या राशि
- कन्या राशि के जातक गुरुपूर्णिमा के दिन ब्राह्मण को भोजन कराएं और सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा दें।

तुला राशि
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि के जातक इस दिन कन्याओं को खीर खिलाएं। ऐसा करने से यश और ऐश्वर्या की प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि - मान्यता है कि वृश्चिक राशि के जातक इस दिन बंदरों को चने और गुड़ खिलाएं। साथ ही, गरीब छात्रों को किताबें और पढ़ाई की चीजें दान करने से लाभ होगा।

धनु राशि
- गुरु पूर्णिमा के दिन इस राशि के जातक मंदिरों में चने का दान करें। इससे सुख-समृद्धि आती है।

मकर राशि
- ये राशि के जातक गुरु पूर्णिमा पर कंबलों का वितरण करें। इससे नौकरी और कारोबार में आ रही दिक्कतें दूर होती हैं।

कुंभ राशि
- वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को कपड़े और अन्न का दान करें। साथ ही, काली उड़द का दान करें।

मीन राशि
- मीन राशि के लोग इस दिन हल्दी और बेसन से बनी मिठाइयों का दान गरीबों और जरूरतमंद लोगों में करें। इससे मनोकामना पूर्ण होती है।