Lunar Eclipse 2020 : मान-सम्मान बढ़ाएगा चंद्रग्रहण पर इन 4 चीजों का दान

आने वाली पूर्णिमा को साल 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा हैं। इस चंद्रग्रहण का महत्व इसलिए और बढ़ जाता हैं क्योंकि इस दिन गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व हैं। हांलाकि यह चंद्रग्रहण उपछाया रहने वाला हैं जिसमें सूतक का इतना महत्व नहीं रहता है। हांलाकि ग्रहण में दान-धर्म का विशेष महत्व होता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिनका दान मान-सम्मान में वृद्धि होने के साथ ही सुख शांति का वातावरण उत्पन्न करता हैं। तो आइये जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में।

चावल

चावल को अक्षत भी कहा गया है जिसका सम्बन्ध चंद्रमा से होता है। शुभ कार्यों से पहले सदैव अक्षत का प्रयोग किया जाता है। ग्रहण के बाद चावल का दान करने से घर में धन - धान्य की कोई कमी नहीं होती है।

दूध

चंद्रग्रहण के पश्चात दूध का दान करने से माता लक्ष्मी और भगवान नारायण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शास्त्रों के अनुसार दूध का विशेष महत्व चंद्रमाँ के साथ माना गया है।

शक्कर

शक्कर के दान से इष्ट देवी - देवताओं के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।

चांदी

चांदी का दान बहुत विशेष होता है। इससे व्यक्ति को कुशाग्र बुद्धि एवं धन - वैभव से सम्पन्नता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।