इन चीजो का दान, जीवन में लाता है दुर्भाग्य

पुराणों में और शास्त्रों में दान को बहुत महत्व दिया है। ऐसा माना जाता है दान करने से सारे पाप नष्ट हो जाते है उसे अपनी सारी समस्याओ का समाधान मिल जाता है। इसमें चाहे कन्यादान हो का किसी चीज़ का दान इनसे उसके जीवन के सभी कार्य सिद्ध हो जाते है, लेकिन कुछ ऐसी वस्तुए या चीज़े होती है जिनका दान करने से कुछ न कुछ अशुभ होता है। इन चीजों को दान करने से पहले एक बार जरुर सोच लेना चाहिए इनकी वजह से हमे क्या लाभ होगा या क्या हानी। इस बात के बारे में हमे जरुर पता होना चाहिए। आज हम इन्ही चीजों का दान करने के बारे में आपको बतायेंगे तो आइये जानते है इस बारे में......

# तेल का दान
तेल का दान करना अच्छा माना जाता है इससे शनी देव की आप कृपा बनी रहती है लेकिन वही खराब और बेकार तेल का दान किया जाये तो इससे शनी देव आपसे रुष्ट हो जाते है आपको हानि और साथ ही ग्रह क्लेश से सामना करना पड़ जाता है।

# कपडे का दान
नया और कोरा कपड़ा हो और उसका दान किया जाये तो आपके पास किसी चीज़ की कमी नहीं रहती है लेकिन यदि पुराना और पहेल से ही उपयोग में लिए गए कपडे का दाना किया जाये तो इससे आपका निश्चित ही बुरा होता है। आप किसी बुरी स्थिति का शिकार हो सकते है।

# बासी खाने का दान

ताज़े और शुद्ध खाने का दान करना घर के सदस्यों को लिए बेहद ही शुभ माना जाता है। वही अगर बासी खाने का दान किया जाये तो इसका सीधा असर परिवार के सदस्यों के उपर पर पड़ता है। इनमे स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है।

# झाड़ू का दान
झाड़ू घर के लिए लक्ष्मी का रूप मानी जाती है। इससे घर में सुख समृधि बनी रहती है वही अगर इसका दान किया जाये तो इससे घर में दरिद्ता का वास होता है। इससे सुख समृधि भी चली जाती है।