Holi Special : ग्रहदोष दूर करने के लिए करें इन चीजों का दान, सुख-समृद्धि में होगा इजाफा

फाल्‍गुन मास की पूर्णिमा हो होली का त्यौहार आता हैं जो कि इस बार 28 मार्च को हैं और 29 मार्च को धुलंडी हैं जिस दिन होली खेली जाती हैं। किसी भी पावन पर्व पर दान-पुण्य का बड़ा महत्व माना जाता हैं जो कि होली पर भी होता हैं। इस दिन लोग सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, अमृत काल के साथ-साथ ध्रुव योग भी बन रहा है। इस दिन किया गया दान आपके जीवन से ग्रहदोष दूर करते हुए सुख-समृद्धि में इजाफा करने का काम करेंग। तो आइये जानते हैं इस होली किन चीजों का दान रहेगा शुभ।

माता-पिता को दें उपहार

होली के दिन आप गुरु को दान और माता-पिता को उपहार दें, ऐसा करने से देवगुरु बृहस्‍पति प्रसन्न होते हैं। गुरु बृहस्‍पति सुख-समृद्धि और धन-वैभव के देवता माने जाते हैं। इससे घर में समृद्धि भी बढ़ जाती है।

गाय को दें चारा

होली के दिन गाय की सेवा करें और उनको हरा चरा खिलाएं। ऐसा करने से आपको सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिन्दू धर्म के अनुसार गाय में 33 कोटि देवी-देवता निवास करते हैं। इससे आपके घर में सुख-शांति का वास होगा।

मीठी वस्‍तुओं का दान

होली के दिन आप गरीबों और जरूरतमंदों को माल पुआ का दान करें। इस दिन माल पुआ के दान का महान फल मिलता है। ऐसा करने से बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ निर्णय क्षमता भी अच्छी होती है।

जरूरतमंदों की मदद

होली के दिन आप गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें, उनको रंग, वस्त्र और भोजन दें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और इसको आदत में भी डाल लें। शनिदेव गरीबों का प्रतिनिधित्व करते हैं। जो गरीबों का अपमान करता है, उस पर शनिदेव की कभी कृपा नहीं रहती है।

स्‍वर्ण दान

अगर आपके अंदर सामर्थ्य है तो होली के दिन आप स्वर्ण यानी सोने का दान दे सकते हैं। स्वर्ण दान महादान माना गया है। ऐसा करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और सभी दुखों से मुक्ति मिलती है। साथ ही सोने के दान से लंबी आयु भी प्राप्त होती है।