पाना चाहते हैं श्राद्ध पक्ष में पितरों का आशीर्वाद, करें इन चीजों का दान

पितृपक्ष चल रहा हैं और सभी इन दिनों में अपने पूर्वजों के प्रति आस्था प्रकट करते हुए उनके लिए श्राद्ध रखते हैं और उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं। श्राद्ध पक्ष में दान-पुण्य का भी बड़ा महत्व माना जाता हैं। जिससे कि पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं और घर में खुशियाँ आती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए इससे जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं कि किन चीजों का दान किया जाना चाहिए और उससे क्या प्रभाव पड़ते हैं। तो आइये जानते हैं श्राद्ध पक्ष के इन उपायों के बारे में।

- यदि आपके जीवन में छोटे छोटे काम रुक रहे हैं और इससे मानसिक कष्ट होता है तो, ऐसे में गंगा जल या शुद्ध जल में काले तिल डाल दें। फिर इस जल को शिवलिंग पर अर्पित करते हुए ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। जल चढ़ाने के बाद फूल और बिल्व पत्र अर्पित करें।

- गाय को दान करने से जीवन और घर में सुख का वास होता है।

- घी का दान करने से शक्ति बढ़ती है।

- यदि घर में धन नहीं टिकता तो किसी गरीब को धान का दान करें।

- भूमि के दान से धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होती है।

- काले तिल का दान कर आप अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना कर सकते हैं।

- पितृ पक्ष में गाय को अनाज खिलाने के अलावा गुड़, घी, काले तिल, भूमि, नमक, वस्त्र आदि चीजों का दान करना चाहिये।

- गुड़ का दान करने से घर में लड़ाई झगड़ा नहीं होता।