कुंभ संक्रांति 2020 : इन 5 कार्यों से होगा जीवन के सभी दोषों का निवारण

सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने को संक्रांति कहा जाता हैं। बीते महीने सूर्य मकर राशि में गमन किया था जिसे मकर संक्रांति के रूप में आयोजित किया गया जाता हैं। आने वाली 13 फरवरी को सूर्य दोपहर 3 बजकर 18 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहा हैं, इसलिए इस दिन को कुम्भ संक्रांति मनाई जानी हैं। आज हम आपको कुंभ संक्रांति के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे जीवन के सभी दोषों का निवारण होता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्य देव की उपासना, उन्‍हें अर्घ्‍य देना और आदित्‍य ह्रदय स्रोत का पाठ करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्‍ति होती है।

- इस शुभ दिन सूर्य भगवान की विधि-विधान से पूजा करने पर उस घर-परिवार में किसी भी सदस्‍य के ऊपर कोई मुसीबत या रोग नहीं आता है। साथ ही भगवान आदित्‍य के आशीर्वाद से जीवन के अनेक दोष भी दूर हो जाते हैं। इससे प्रतिष्‍ठा और मान-सम्‍मान में भी वृद्धि होती है।

- इस दिन खाद्य वस्‍तुओं, वस्‍त्रों और गरीबों को दान देने से दोगुना पुण्‍य मिलता है। इस दिन दान करने से अंत काल में उत्तम धाम की प्राप्‍ति होती है। इस उपाय से जीवन के अनेक दोष भी समाप्‍त हो जाते हैं।

- मान्‍यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्‍नान करने से मोक्ष की प्राप्‍ति होती है। इस दिन सुख-समृद्धि पाने के लिए मां गंगा का ध्‍यान करें। अगर आप कुंभ संक्रांति के अवसर पर गंगा नदी में स्‍नान नहीं कर सकते हैं तो आप यमुना, गोदावरी या अन्‍य किसी भी पवित्र नदी में स्‍नान कर पुण्‍य की प्राप्‍ति कर सकते हैं।

- अगर इस शुभ दिन पर सूर्यदेव के बीज मंत्र का जाप किया जाए तो मनुष्‍य को अपने दुखों से छुटकारा शीघ्र मिल जाता है।