हनुमान जयंती 2020 : जरूर करें ये 5 कार्य, घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि

वैसे तो हिन्दू धर्म में पूर्णिमा का बड़ा महत्व माना जाता हैं। लेकिन चैत्र पूर्णिमा अपना विशेष महत्व रखती हैं क्योंकि इस दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाती हैं। चैत्र पूर्णिमा को चैती पूनम के नाम से भी जाना जाता है। आज हम आपको चैत्र पूर्णिमा पर किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनको करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी और आपके जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा। तो आइये जानते हैं चैत्र पूर्णिमा पर किये जाने वाले इन उपायों के बारे में।

- उत्तर भारत में चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस दिन हनुमनजी की विधिवत पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। हर तरह के संकट मिट जाते हैं।

- चैत्र पूर्णिमा पर नदी, तीर्थ, सरोवर और पवित्र जलकुंड में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन दान, जप, हवन और व्रत भी किया जाता है। इस दिन गरीब व्यक्तियों को दान देना चाहिए।

- कहते हैं कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज में महाराज रचाया था। अत: इस दिन उनकी पूजा करने उन्हें भोग लगाने से जीवन में सुख और शांति की स्थापना होती है।

- इस दिन भगवान सत्य नारायण की पूजा कर उनकी कृपा पाने के लिए सत्यनारायण की कथा सुनते हैं और पूर्णिमा का उपवास रखते हैं। इससे घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है।

- इस दिन रात्रि के समय चंद्रमा की पूजा की जाती है। यदि कुंडली में चंद्र दोष है तो वह दूर हो जाता है।