रात को सोते समय भूलकर भी सिरहाने ना रखें ये चीजें, बनती हैं परेशानियों का कारण

वास्तु के अनुसार व्यक्ति के आसपास स्थित वस्तुएं जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक असर डालते हैं जो कई बार परेशानियों का कारण भी बनती हैं। व्यक्ति रात को सोते समय चैन की नींद लेना पसंद करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को सोते आपके पास सिरहाने राखी कुछ चीजें ऐसी हैं जो वास्तु के अनुसार परेशानी का कारण बनती हैं और जीवन में समस्याओं को उत्पन्न करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें रात को सोते समय भूलकर भी सिरहाने ना रखा जाना चाहिए।

किताबें

किताबें, अखबार, बुक आदि चीजें भी सिरहाने के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। वास्तु अनुसार, ये सब चीजें व्यक्ति की जिंदगी में नेगेटिव असर डालती है। इसके अलावा इससे जीवन में तनाव बढ़ता है।

दवाइयां

अक्सर लोग सिरहाने के पास ही दवाइयां रखकर सोते हैं। मगर वास्तु अनुसार, इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप या आपके घर में कोई बीमार है तो उसे सोने से पहले दवा खिला दें। इसके साथ ही बाकी की दवाइयों को सिरहाने से दूर ही रखें।

पानी

अक्सर लोग सोने से पहले सिरहाने के पास पानी बोतल, गिलास आदि रखकर सोते हैं। मगर वास्तु में ऐसा करना अशुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार, इससे कुंडली में चंद्रमा प्रभावित होता है। इसके कारण मानसिक तौर पर परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।

तेल

वास्तु अनुसार, सिरहाने कभी भी तेल रखकर सोने से बचना चाहिए। नहीं तो जीवन में कई तरह की परेशानियों को झेलना पड़ सकता है।

शीशा

आमतौर पर हर किसी के बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल होता है। मगर इसे सिरहाने के पास रखने से बचना चाहिए। वास्तु अनुसार, सोते समय शीशे में आपकी परछाई नहीं दिखना चाहिए। नहीं तो वैवाहिक जीवन में समस्या हो सकती है।

पर्स

आमतौर पर लोग अपना पर्स भी सिरहाने के पास रखकर सोते हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। वास्तु अनुसार, इससे जीवन में आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा रिश्तों में भी खटास आने लगती है। ऐसे में अगर आप भी सिरहाने पर्स रखकर सोते हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत बदल लें।

जूते-चप्पल

अक्सर लोग बेड के पास ही जूते-चप्पल उतार कर सो जाते हैं। मगर वास्तु में इसे अशुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार बेड वह सिरहाने के पास जूते-चप्पल रखकर सोने से बचना चाहिए। नहीं तो इनसे निकलने वाली नेगेटिविटी जीवन में बुरा असर डाल सकती है।

इलेक्ट्रॉनिक चीजें

सिरहाने के पास इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे कि मोबाइल, घड़ी, फोन, लैपटॉप भी रखकर सोने से बचना चाहिए। वास्तु अनुसार, इन चीजों का जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इन चीजों से निकलने वाली किरणें व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक तौर पर बीमार करने का काम करती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)