इंसान का सुख-चैन छीन लेते हैं घर में लगे ये 5 पेड़, तुरंत हटा देने में ही समझदारी

पेड़-पौधे घर की सुंदरता तो बढ़ाते हैं साथ ही आर्थिक उन्नति के द्वार भी खोलते हैं। घर में पेड़ पौधे लगाने को लेकर वास्तु शास्त्र में बताई गई है। वास्तु शास्त्र में बताया गया कि कुछ खास किस्म के पौधे या पेड़ अगर घर के आंगन में लगाए जाए तो जीवन में तरक्की के द्वार खुल जाते है लेकिन कुछ पेड़-पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर के आंगन में लगाना बहुत अशुभ माना जाता है। आज हम आपको ऐसे 5 पेड़-पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने घर में लगाने से जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

बेर का पेड़

घर के आंगन या सामने लगा बेर का पेड़ अशुभ फल दे सकता है। वास्तु के अनुसार, इसके पेड़ में लंबे-लंबे कांटे होने की वजह से इसे घर के आंगन में लगाना वर्जित माना गया है। जिस घर में बेर का पेड़ होता है, वहां के सदस्यों के बीच कलह शुरू हो जाते हैं और जीवन से सुख-चैन खत्म हो जाता है साथ ही आर्थिक तंगी भी घेरने लगती है।

मदार का पेड़

मदार का पेड़ को आक के नाम से भी जाना जाता है। इसे भी घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार जिन पेड़ों से दूध यानी सफेद पदार्थ निकलता है, उन्हें आंगन में नहीं लगाना चाहिए। यह पेड़ नकारात्मक ऊर्जा को जन्म देता है।

पीपल का पेड़

पीपल के की पूजा की जाती है लेकिन वास्तु के अनुसार इसे घर पर नहीं लगाना चाहिए। इसको लगाने से घर में नकारात्मक प्रभाव आता है और आर्थिक समस्याएं भी घेरने लगती हैं। इसलिए हमें पीपल का पेड़ कभी भी घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए।

इमली का पेड़

इमली का पेड़ भी घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। इसलिए इसे भी घर में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस इंसान के घर के आंगन में इमली का पेड़ होता है, उसकी आर्थिक स्थिति हमेशा डामाडोल रहती है। इतना ही नहींइमलीका पेड़ घर में लगे रहने से रिश्तों में भी खटास पड़ने लगती है।

खजूर का पेड़

खजूर के पेड़ को घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र कहता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। साथ ही घर में रहने वाले सदस्यों के जीवन में दरिद्रता आती है। साथ ही बने-बनाए कार्य भी बाधा आने लगती हैं। तरक्की पर भी फुलस्टॉप लग जाता है।