भगवान विष्णु को समर्पित होता है कार्तिक का महीना, भूल से भी ना करें ये 5 काम

हिन्दू मास के अनुसार कार्तिक का महिना चल रहा हैं और यह महीना दिवाली और छठ पूजा जैसे त्यौंहार के लिए जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है। कार्तिक का महीना सबसे पवित्र माना जाता है। ऐसे में इस महीने का महत्व देखते हुए कुछ काम ऐसे बताए गए हैं जो इस महीने भूलवश भी नहीं किए जाने चाहिए। आज हम आपको उन्हीं काम के बारे में बताने जा रहे हैं जो कार्तिक महीने में नहीं किए जाने चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

बुराई न करें

कार्तिक माह भगवान हरि को अतिप्रिय है। इस इस माह में हमें किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए और कोई भी गलत काम करने से बचना चाहिए।

पेड़ पौधें को नुकसान न पहुंचाए

अच्छे स्वास्थ्य के लिए पेड़- पौधे बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। कार्तिक माह में पेड़ काटना शुभ नहीं माना जाता। इस माह में पेड़ काटने से व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है।

हत्या से बचें

कार्तिक माह में किसी भी जीव-जंतु की हत्या न करें। ऐसा करने से आपका सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है।

किसी का भी अपमान न करें

कार्तिक माह में किसी भी स्त्री या बड़े-बुर्जुगों का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती है।

शराब का सेवन न करें

कार्तिक माह में मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए।