मकर सक्रांति : भूलकर भी ना करें ये काम, बनी रहेगी भगवान की कृपा

आज मकर सक्रांति का पावन पर्व हैं जिसका ज्योतिष में भी बड़ा महत्व माना जाता हैं। आज के दिन सूर्य मकर राशि में गोचर करता हैं और सूर्यदेव की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया जाता हैं। विशेष व्यंजनों के साथ सूर्यदेव को प्रसन्न करने के प्रयास किए जाते हैं। लेकिन आज के दिन कुछ काम ऐसे बताए गए हैं जिन्हें करने से देवतागण नाराज होते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जिन्हें भूलकर भी आज के दिन नहीं किए जाने चाहिए।

- इस दिन महिलाओं का बाल धोना व मंजन करना अशुभ माना जाता है। ऐसे में इसे करने से बचें।

- इस शुभ दिन पर नहाने से पहले कुछ भी ना खाएं। अक्सर बहुत से लोग सुबह नहाने से पहले चाय, कॉफी पी लेते हैं। मगर मकर संक्रांति के दिन सबसे पहले नहाकर पूजा करें। उसके बाद ही किसी चीज का सेवन करें।

- मकर संक्रांति के दिन अग्नि देव और माता दुर्गा की पूजा होती है। ऐसे में खासतौर पर अंडा, मांस, लहसुन व प्याज वाला भोजन करने से बचना चाहिए।

- नॉन वेज ना खाने के साथ इस दिन शराब, सिगरेट, गुटका आदि चीजों को खाने से भी परहेज रखना चाहिए।

- वैसे तो हर किसी को हमेशा सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। मगर त्योहारों के दिन खासतौर पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने के साथ सभी से अच्छा बर्ताव करना चाहिए। मान्यता है कि इससे देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

- यह त्योहार फसलों से जुड़ा है। ऐसे में इस दिन फसलों की कटाई करने की भूल ना करें।

- इस शुभ दिन पर अगर घर पर कोई साधू, भिखारी, बुजुर्ग या बच्चे बधाई मांगने आए तो उन्हें खाली हाथ ना भेजें। आप अपने सामर्थ्य के अनुसार, उन्हें कपड़े, अन्न व दक्षिणा जरूर दें। इससे घर-परिवार पर भगवान की असीम कृपा होने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होने में मदद मिलती है।

- मकर संक्रांति के दिन घर के बाहर या कहीं भी पेड़ों की कटाई करने से बचना चाहिए।

- इस दिन गाय-भैंस का दूध भी नहीं दुहना चाहिए। इसके अलावा गाय को गुड़ खिलाना शुभ माना जाता है।

- मकर संक्रांति के पावन दिन पर सूर्य देव की विशेष रूप से पूजा होती है। ऐसे में इस दिन सूरज ढलने के बाद भोजन खाने से बचना चाहिए।