वास्तु से जुडी इन चीजों को ना करें नजरअंदाज, पड़ सकता हैं जीवन पर भारी

वास्तुशास्त्र भारतीय ज्योतिष विद्या का एक प्रमुख हिस्सा हैं जिसमें बताई गई बातें व्यक्ति के जीवन को बर्बाद होने से बचा सकती हैं। जी हाँ, वास्तु से जुड़ी बातें जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के संचार को प्रभावित करती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि वास्तु से जुड़ी बातों का ध्यान रखा जाए और इन्हें नजरअंदाज करने से बचा जाए। आज हम आपके लिए वास्तु से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें नजरअंदाज करना आपके जीवन पर भारी पड़ सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन वास्तु टिप्स के बारे में।

- घर में चमगादड़ का प्रवेश अशुभ माना गया है। वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में चमगादड़ का आना सूनेपन की निशानी है।

- घर के कोनो में दरारें और सीलन नहीं होनी चाहिए। घर में जहां भी दरारे हो उसकी मरम्मत करवाएं, दरारों का होना धन के लिए अशुभ माना गया है।

- वास्तु में नल से लगातार पानी का टपकना शुभ नहीं माना जाता। नल से पानी टपकते रहने से घर पर खुशियां नहीं आती। इसलिए नल से पानी टपकता हो तो उसकी मरम्मत तुरंत करवाएं।

- घर की छत पर कबाड़ और बेकार की चीजों को इकट्टा ना होने दें। साथ ही घर में खराब पड़े बिजली के उपकरणों को ना रहने देना चाहिए।

- घर के कोनो में कभी भी मकड़ी का जाला न लगने देना चाहिए। वास्तु में कहा गया है कि इससे उलझने और परेशानियां बढ़ती है।

- वास्तु के अनुसार घर पर टूटे हुए कांच के सामानों को नहीं रखना चाहिए। जहां भी दर्पण या कोई टूटा शीशा हो तो उसे फौरन घर से बाहर कर दें। इससे नकारात्मक उर्जा का संचार बना रहता है।