दिवाली स्पेशल : पाना चाहते है माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद, राशि के अनुसार जरूर करें ये काम

दिवाली का त्योहार माँ लक्ष्मी के पूजन के लिए जाना जाता हैं। इस दिन की गई पूजा माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करती हैं और उनका घर में आगमन करती हैं। अगर आप चाहते है कि आप पर भी लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहे और उनका आशीर्वाद प्राप्त हो, तो राशि के अनुसार कुछ उपाय करने की आवश्यकता होती हैं, जिससे पूजा का लाभ बढ़ जाता हैं और जीवन की समस्याओं का निवारण होता हैं। तो आइये जानते है राशि के अनुसार दिवाली पर किये जाने वाले उन उपायों के बारे में।

* मेष राशि

गणेशजी को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं। रंगीन कंबल या गर्म कपड़े दान करें। कुत्तों को इमरती खिलाएं। नैऋत्य कोण में सरसों का दीपक रातभर जलाएं।

* वृषभ राशि

हनुमानजी को गुड़-चना चढ़ाएं। बच्चों को रेवड़ियां बांटें। दक्षिण दिशा में तिल के तेल का दीपक जलाएं।

* मिथुन राशि

पानी वाला नारियल तथा बादाम दुर्गाजी को या काली मंदिर में दक्षिणा सहित चढ़ाएं (रात्रि में)। पक्षियों को दाना चुगाएं। घर के बड़ों-बुजुर्गों को वस्त्रादि भेंट करें। घर के नैऋत्य कोण में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

* कर्क राशि

हनुमानजी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं। काली उड़द दान करें। तेल लगी रोटी कु्तों को खिलाएं। पश्चिम दिशा में घी का दीपक लगाएं।

* सिंह राशि

सप्तधान दान करें। उड़द का सामान बांटें। घर के नैऋत्य कोण में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

* कन्या राशि

शनि मंदिर में तेल का दीपक लगाकर तेल दान करें। गरीबों को भोजन दान करें। नैऋत्य कोण में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

* तुला राशि

पीपल में मीठा जल चढ़ाकर तेल का दीपक लगाएं रात्रि में। घर के पश्चिम में घी का दीपक तथा नैऋत्य में तेल का दीपक लगाएं।

* वृश्चिक राशि

रंगीन कंबल दान करें। घर के ब्रह्मस्थल पर घी का दीपक रातभर जलाएं। हनुमानजी को लड्डू का नैवेद्य लगाएं।

* धनु राशि

गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं। गाय को रोटी पर घी तथा गुड़ रखकर खिलाएं। शिवजी को जल में काले तिल मिलाकर चढ़ाएं। घर के नैऋत्य कोण में तेल का दीपक लगाएं।

* मकर राशि

साबुत मसूर दान करें। घर के बड़ों को भेंट दें। घर की दक्षिण दिशा में तिल के तेल का दीपक लगाएं।

* कुंभ राशि

दुर्गाजी को नारियल चढ़ाएं। पक्षियों को दाना चुगाएं। घर के नैऋत्य कोण में सरसों के तेल का दीपक लगाएं। सुगंधित जल से रुद्राभिषेक करें।

* मीन राशि

शनि मंदिर में दीपक, तेल तथा काली उड़द दान करें। तेल लगी रोटी कुत्तों को खिलाएं। पश्चिम दिशा में घी का दीपक लगाएं।