दिवाली स्पेशल : इन 7 चीजों का आगमन बनाता है आपको धनवान, आज ही लेकर आए

दिवाली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का सूचक हैं। इस दिन माँ लक्ष्मी का पूजन किया जाता है ताकि उनका आशीर्वाद मिल सकें और धन सम्बन्धी सभी समस्याओं का निराकरण किया जा सकें। आर्थिक संकटों से मुक्ति पाने के लिए दिवाली से अच्छा कोई मौका ही नहीं हो सकता हैं। इसलिए अगर आप भी धनवान बनना चाहते हैं, तो आज हमारे द्वारा बताई जा रही चीजों को अपने घर में लेकर आए। इन चीजों का आगमन आपको धनवान बनने में मदद करता हैं। तो आइये जानते है इन चीजों के बारे में।

* हत्थाजोड़ी

"हत्थाजोड़ी" एक पौधे की जड़ होती है जिसकी आकृति मनुष्य के जुड़े हुए हाथों की तरह होती है। यह वशीकरण का प्रबल प्रभाव रखती है। दीपावली की रात्रि यदि सिद्ध व अभिमन्त्रित "हत्थाजोड़ी" को अपनी तिजोरी में रखा जाए तो यह धन का प्रबल आकर्षण करती है।

* स्फ़टिक श्रीयंत्र

सिद्ध व अभिमन्त्रित "स्फ़टिक श्रीयंत्र" को दीपावली की रात्रि को पूजा घर में स्थापित करने से धन का कभी अभाव नहीं रहता है।

* एकाक्षी नारियल

"एकाक्षी नारियल" को लक्ष्मी का साक्षात् स्वरूप माना गया है। दीपावली की रात्रि "एकाक्षी नारियल" का पूजन कर अपने पूजाघर या तिजोरी में रखने से वर्ष भर धनलाभ होता है।

* नागकेसर

दीपावली की रात्रि चांदी की डिब्बी में नागकेसर को शहद में मिलाकर रखने से धनलाभ होता है।

* कमलगट्टा

दीपावली की रात्रि कमलगट्टे को अपनी तिजोरी में रखने से धनलाभ होता है। कमलगट्टे की माला दीपावली के दिन लक्ष्मी जी के विग्रह पर अर्पित करने से धनागम होता है।

* गोमती चक्र

दीपावली के दिन प्रात: तीन गोमती चक्र का चूर्ण बनाकर घर के सामने बिखेरने से दुर्भाग्य का नाश होता है। पांच गोमती चक्र व काली हल्दी, चांदी के सिक्के साथ पीले वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी में रखने से धनलाभ होता है।

* काली हल्दी

दीपावली की रात्रि "काली-हल्दी" को चांदी के सिक्के के साथ पीले वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी में रखने से धनलाभ होता है।