अपनी राशि के अनुसार करें दीवाली की खरीदारी रहेंगे फ़ायदे में ...

धनतेरस से पांच दिवसीय उत्सव का आगाज हो जाता है। मान्यता है इस दिन नया सामान खरीदने से पूरे वर्ष उल्लास बना रहता है। निर्णय-सिन्धु व स्कन्द पुराण में उल्लेख है कि कार्तिक मास की त्रयोदशी को सांयकाल के समय घर में मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इससे अकाल-मृत्यु दोष नष्ट होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं आपको कि राशि के हिसाब से जानें कि क्या खरीदें और क्या ना खरीदें।

# मेष राशि :

नीच के सूर्य की पूर्ण दृष्टि से इस राशि वालों को लोहे एवं उससे निर्मित वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिए। सोना, चांदी, बर्तन, गहने, हीरा, वस्त्र खरीदना शुभ होगा। चमड़ा, केमिकल आदि भी नही खरीदें।

# वृषभ -

इसका राशि स्वामी शुक्र है, अतः आप लोग हाटकेश, बर्तन या खाना बनाने वाले आधुनिक सामान खरीदे तो अच्छा रहेगा। फर्टिलाइजर्स, वाहन, तेल, चमड़े एवं लकड़ी आदि से बनी वस्तुओं को खरीदने से बचें।

# मिथुन राशि :

मंगल की दृष्टि इस राशि पर होने से जमीन, मकान, प्लॉट आदि के सौदे के लिए लाभकारी दिन है। पुखराज सोना, चांदी आदि निश्चिंत होकर खरीद सकते हैं। किसी को कर्ज न दें।

# कर्क -

कर्क का स्वामी चन्द्र ग्रह है, इसलिए आप सभी लोग चॉदी की ज्वैलरी या कोई चॉदी से बना समान खरीद लें। आर्थिक स्थिति अच्छी न हो तो एक चॉदी का चौकोर टुकड़ा ही खरीद सकते है।

# सिंह राशि :

शनि की ढय्या होने के कारण अपने नाम के अलावा परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर खरीदारी करें तो बेहतर होगा। बच्चों को उपहार देने के लिए किसी वस्तु का खरीदना उचित होगा। सोना खरीदने से बचें। शेयर में निवेश नही करें। लोहे से बनी चीजें न खरीदें।

# कन्या :

इस राशि की स्त्रियां कान में पहने वाली कोई वस्तु खरीदें और पुरूष वर्ग अपने लिए कोई किताब या कलम खरीद सकते है।

# तुला राशि :

निवेश के लिए दिन अच्छा है। सोना, तांबा व कांसे से बनी चीजें खरीद सकते हैं। इनके अलावा सजावटी चीजें खरीदने के लिए भी दिन अच्छा है। लोहे की चीजें छोड़कर अन्य कोई भी वस्तु खरीद सकते हैं। इस दिन आप वाहन भी खरीद सकते हैं।

# वृश्चिक :

इस राशि वाले लोग टीवी, लेपटाप, टेबल लैम्प आदि खरीदें। जिन लोगों के पास धन की किल्लत है वे लोग कोई तॉबे का बर्तन खरीद सकते है।

# धनु राशि :

आपको जमीन-जायदाद से लाभ मिलने का योग बन रहा है। कीमती धातुओं से भी लाभ होगा। सोना, हीरा एवं कीमती पत्थर भी खरीद सकते हैं। पीले कपड़े, दवाई, सोना, गेहूं आदि खरीद सकते हैं।

# मकर :

लोहे से बनी वस्तु या वाहन आदि खरीदना इस राशि वालें लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

# कुंभ राशि :

निवेश के समय अच्छा है। स्थाई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। किताबें, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं, लकड़ी का समान, फर्नीचर एवं सजाने के समान खरीदने में ज्यादा रुचि होगी। सोना व किमती पत्थर न खरीदें।

# मीन राशि :

स्थाई संपत्ति खरीदने के लिए दिन अच्छा है। सोने, चांदी, कीमती नग आदि खरीदने का अच्छा अवसर है। वस्त्र में लाभ होगा। शेयर न खरीदें व किसी को पैसा उधार न दें।